विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कन्नौज में सैलून संचालक ने थूक लगाकर किया मसाज, वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने बुलडोजर से तुड़वाई गुमटी

Published: Thu, 08 Aug 2024 11:59 AM (IST)

Kannauj Viral Video कन्नौज में थूक लगाकर मसाज करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपित सैलून संचालक ...और पढ़ें

प्रशासन ने बुलडोजर से तुड़वाई गुमटी (फोटो- जागरण)
प्रशासन ने बुलडोजर से तुड़वाई गुमटी (फोटो- जागरण)

संवाद सूत्र, तालग्राम (कन्नौज)। ग्राहक के भरोसे का खून होने का एक और वीडियो बुधवार को प्रचलित हुआ। सैलून पर आने वालों के चेहरे की मसाज थूक लगाकर करने का वीडियो बुधवार सुबह इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हुआ। वीडियो तालग्राम कस्बे में सैलून चलाने वाले मूक-बधिर मोहम्मद यूनुस सलमानी उर्फ बोरा द्वारा बनाया गया था। तालग्राम पुलिस ने एसपी के निर्देश पर शाम को मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने देर रात सड़क पर अतिक्रमण कर रखी उसकी लकड़ी की गुमटी को बुलडोजर (बैकहो लोडर) से तुड़वा दिया। तालग्राम के छिबरामऊ बस स्टाप पर जेरकिला निवासी यूनुस उर्फ यूसुफ की गुमटी में सैलून है।

थूक लगाकर चेहरे पर कर रहा था मसाज

बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर उसके सैलून का एक वीडियो प्रचलित हुआ, जिसमें दिख रहा है कि एक ग्राहक आंखें बंद किए है और यूनुस थूक लगाकर उसके चेहरे की मसाज कर रहा है। वीडियो उसने खुद बनाया। वीडियो प्रचलित होने पर स्थानीय लोग भड़क गए, उसके सैलून पर पहुंचे तो देखा वह ताला बंद करके फरार है।

विश्व हिंदू परिषद के विभाग सहमंत्री पंकज मिश्रा ने पदाधिकारियों के साथ एसपी अमित कुमार आनंद से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आशू तिवारी ने विश्वासघात पर आक्रोश जताया। एसपी के निर्देश पर तालग्राम पुलिस ने जन भावनाओं को आहत करने की रिपोर्ट दर्ज करके यूनुस को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: सैलून संचालक ने थूक लगाकर किया मसाज, वीडियो वायरल होने पर पुलिस पकड़कर ले गई थाने

इसे भी पढ़ें: कन्नौज में बढ़ सकती हैं भाजपा की मुश्किलें, सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की बनाई तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।