Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एबुलेंस ना आने से आधे घंटे सड़क पर तड़पते रहे़ घायल, कुत्ते से स्कूटी टकराने से हुआ हादसा; तीन घायल,

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 06:33 PM (IST)

    कन्नौज के महमूदपुर में एक स्कूटी कुत्ते से टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें स्कूटी चालक विमलेश तिवारी और दो छात्र ओजस व अर्नव घायल हो गए। ग्रामी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कन्नौज में स्कूटी कुत्ते से टकराने पर तीन घायल हुए।

    2. घायल आधे घंटे तक सड़क पर एंबुलेंस का इंतजार करते रहे।

    3. निजी वाहन से घायलों को फतेहगढ़ अस्पताल ले जाया गया।

    जागरण संवाददाता, कन्नौज। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर में रानी के बाग के पास बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे युवक की स्कूटी कुत्ते से टकराकर फिसल गई। हादसे में स्कूटी चला रहे युवक के अलावा उस पर सवार दो छात्र भी घायल हो गए।

    हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने एबुलेंस को फोन किया। इसके बाद घायल आधा घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे लेकिन एबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद स्वजन ने घायलों को निजी वाहन से फतेहगढ़ के निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।

    स्कूटी से जा रहे थे सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी

    विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सधू निवासी 58 वर्षीय विमलेश तिवारी पुत्र सिपाहीलाल तिवारी गुरुवार की सुबह करीब पौने आठ बजे ग्राम अल्हनापुर निवासी पूर्व प्रधान मोहन लाल दुबे के बेटे 13 वर्षीय ओजस व उनके भांजे 11 वर्षीय अर्नव पुत्र स्व. गौरव त्रिपाठी को लेकर स्कूटी से छिबरामऊ के सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी में छोड़ने जा रहे थे।

    जैसे ही वह ग्राम महमूदपुर में रानी के बाग के पास पहुंचे तभी फुटपाथ की तरफ से निकले कुत्ते से टकराकर स्कूटी फिसल गई। हादसे में विमलेश तिवारी के अलावा ओजस व अर्नव भी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। स्कूटी के नीचे पैर फंसने से विमलेश तिवारी को गंभीर चोट आई और अत्यधिक खून बह गया। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एबुलेंस को फोन किया लेकिन घायल आधा घंटे तक तड़पते रहे और एबुलेंस नहीं पहुंची।

    खबरें और भी

    इसके बाद ग्राम अल्हनापुर निवासी व राजस्व अमीन सरोज दुबे अपने निजी वाहन से घायलों को फतेहगढ़ के निजी अस्पताल ले गए। घायल ओजस सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी में कक्षा आठ व अर्नव इसी विद्यालय में कक्षा सात का छात्र है।