विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाजारों में करवा चौथ की रौनक, कन्नौज में डोला सिल्क और गोटा-पत्ती साड़ियों का बढ़ा क्रेज

Published: Mon, 26 Oct 2026 03:28 PM (IST)

कन्नौज में करवा चौथ के लिए महिलाओं में खरीदारी का उत्साह देखा जा रहा है, खासकर नए वस्त्रों और गहनों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कन्नौज में करवा चौथ के लिए खरीदारी का उत्साह।

  2. डोला सिल्क, गोटा-पत्ती साड़ियों की बढ़ी मांग।

  3. डिजाइनर लहंगे और शरारा सेट भी खूब पसंद।

जागरण संवाददाता, कन्नौज। करवा चौथ 29 अक्टूबर को है। ऐसे में सुहागिन महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। व्रत और पूजन को लेकर महिलाएं अपने गहनों से लेकर लेटेस्ट फैशन के कपड़ों की खरीदारी में पूरी शिद्दत से जुटी हैं। मान्यता है कि करवा चौथ के अनुष्ठान के वक्त नए वस्त्र धारण करने का चलन तेजी से बढ़ा है, जिसके चलते कपड़ा बाजारों में रौनक काफी बढ़ गई है।

ग्राहकों के इस रुझान को देखते हुए कपड़ा कारोबारियों ने साड़ियों और अन्य परिधानों की विशेष रेंज तैयार की है। बाजार में साधारण साड़ियों की बजाय डिजाइनर और ब्रांडेड साड़ियों की मांग सबसे अधिक बनी हुई है। पारंपरिक लाल, मैरून रंगों के साथ-साथ डोला सिल्क, जॉर्जेट, क्रेप और गोटा-पत्ती वर्क वाली साड़ियां महिलाओं को खासतौर पर आकर्षित कर रही हैं।

इसके अलावा, त्योहारी माहौल को भुनाने के लिए कारोबारी ग्राहकों की पसंद के मुताबिक साड़ियों को पूरी तरह से फिटिंग और मैचिंग ब्लाउज के साथ तैयार करके देने की गारंटी भी दे रहे हैं। साड़ियों के अतिरिक्त, बाजार में लहंगा-चुनरी और शरारा सेट की भी एक से बढ़कर एक विशाल श्रृंखला उपलब्ध है।

नवविवाहित महिलाओं और युवतियों में डिजाइनर लहंगों का क्रेज देखते ही बन रहा है। व्यापारी ग्राहकों को लुभाने के लिए उचित दाम पर ट्रेंडी वैरायटी उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे बाजार में आर्थिक गतिविधियों और बिक्री का ग्राफ तेजी से ऊपर उठ रहा है।

यह भी पढ़ें- कन्नौज में राजनीतिक द्वंद्व, अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पहुंचे हिंन्दुस्तान आजाद मंच के सदस्य, सपाइयों ने जमकर पीटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।