राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर प्रेमदास महाराज का बड़ा बयान, निष्पक्ष जांच, सजा और ट्रस्ट भंग करने की मांग
राम जन्मभूमि के पक्षकार प्रेमदास महाराज ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को आस्था पर गहरी चोट बताया। उन्होंने निष्पक्ष जांच, दोषियों को सजा और श्रीराम जन् ...और पढ़ें

राम जन्मभूमि के पक्षकार प्रेमदास महाराज। जागरण
HighLights
प्रेमदास महाराज ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर चिंता जताई
निष्पक्ष एसआईटी जांच और दोषियों को सजा की मांग
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भंग करने की वकालत
संवाद सहयोेगी, तिर्वा(कन्नौज)। अयोध्या में प्रभु श्रीराम जन्म भूमि के पक्षकार व अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़े के पूर्व प्रमुख प्रेमदास महाराज ने मां अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करने के बाद राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना को आस्था पर गहरी चोट बताया। कहा, चोरी करने वालों पर कार्रवाई हो। एसआइटी निष्पक्ष जांच करे और दोषियों को जेल भेजने के साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भी भंग किया जाए।
तिर्वा कस्बे के दुर्गा नगर, प्लाजा मार्केट स्थित सुरेश चंद्र सैनी के प्रतिष्ठान पर प्रेमदास महाराज ने पहुंचकर मीडिया से बातचीत में कहा कि राजनीति पर बिल्कुल बात नहीं करेंगे क्योंकि अब चढ़ावा चोरी पर भी कुछ राजनेता पूरी तरह से राजनैतिक रोटियां सेकने लगे हैं। कहा कि एसआईटी मंदिर में चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच करे। दोष साबित होने पर दोषियों को जेल भेजा जाए और ट्रस्ट को भी भंग कर पुन: अच्छे लोगों को शामिल कर गठन करना चाहिए। ऐसे मामलों से लोगों की आस्था पर चोट पहुंचती है।
उन्होंने बताया कि वह मां अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। सुरेश चंद्र उनसे कई वर्षों से जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर गिरेंद्र सिंह, लल्ला राजपूत, संजीव कुमार सैनी समेत कई लोग मौजूद रहे।