विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: मोदी ने अंबानी और अदाणी का नाम…, राहुल गांधी ने संविधान की किताब हाथ में लेकर दिया बड़ा बयान

Published: Fri, 10 May 2024 01:06 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2024 04:43 PM (IST)

Kannauj lok sabha seat कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में आयोजित इंडी गठबंधन की संयुक्त रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ...और पढ़ें

राहुल गांधी और अखिलश यादव ने जनसभा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
राहुल गांधी और अखिलश यादव ने जनसभा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

जागरण संवाददाता, कन्‍नौज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में कन्नौज के बोर्डिंग मैदान में आयोजित आईं एन डी आई गठबंधन की जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जितना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलावर हुए उससे अधिक उन्होंने मीडिया को भी निशाने पर लिया। संबोधन की शुरुआत इंडी गठबंधन के नेताओ को बब्बर शेर बताकर बोले सब मिलकर शिकार करने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- असली देकर लिया गोल्‍ड लोन, बैंक में नकली हो गया सोना

उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी हार होने जा रही है, लेकिन ये बात मीडिया आपको नहीं बताएगी। यूपी में इंडी गठबंधन का तूफान आने जा रहा है। 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंबानी और अडानी का नाम नहीं लिया। लेकिन अब वह अंबानी और अदानी का नाम लेने लगे हैं। जब कोई हार रहा होता है तब उसी का नाम लेता है जो उसे बचा सकता है। उन्हें (मोदी) लग रहा है कि इंडी गठबंधन वालों ने उन्हें घेर लिया है और वह हारने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-प्रयागराज में गरजा सीएम योगी का बुलडोजर, विरोध के बीच ढहाया गया मकान, मची खलबली

कहा कि पीएम का निजी अनुभव है कि अदानी कैसे रुपया भेजते हैं। टेंपो से। इसी दौरान उन्होंने संविधान की किताब जनता को दिखाते हुए कहा कि आपको अधिकार यहां से मिलता है। वोट देने का अधिकार, आरक्षण का अधिकार। प्रधानमंत्री केवल 22 लोगों के लिए काम करते हैं।

उन्होंने 22 लोगों का 16 हजार करोड़ रुपए माफ कर दिए। लेकिन किसानों, नौजवानों का कर्जा माफ नहीं किया। जितना रूपया इन 22 लोगों के पास है, उतना रुपया 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है। वो 22 को करोड़पति बना सकते हैं, लेकिन हम करोड़ों को लखपति बनाएंगे। इंडी गठबंधन की सरकार बनते ही प्रत्येक परिवार की एक महिलाओं के खाते एक लाख रुपए माह की पहली तारीख को डाल दिए जायेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।