विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कन्नौज में विधायकों की अग्निपरीक्षा, लोकसभा से तय होगा 2027 विधानसभा चुनाव का भविष्य; BJP ने की पर्यवेक्षकों की तैनाती

Published: Wed, 08 May 2024 11:11 AM (IST)

भले लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार मैदान में हैं लेकिन अग्निपरीक्षा विधायकों की भी है। अपनी-अपनी सीट में प्रत्याशी को जिताने ...और पढ़ें

कन्नौज में विधायकों की अग्निपरीक्षा, लोकसभा से तय होगा 2027 विधानसभा चुनाव का भविष्य
कन्नौज में विधायकों की अग्निपरीक्षा, लोकसभा से तय होगा 2027 विधानसभा चुनाव का भविष्य

अमित कुशवाहा, कन्नौज। (Kannauj Lok Sabha Election) भले लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन अग्निपरीक्षा विधायकों की भी है। अपनी-अपनी सीट में प्रत्याशी को जिताने से ही उनका 2027 का भविष्य तय होगा। कन्नौज संसदीय सीट के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से वर्तमान में चार पर भाजपा का कब्जा है।

कन्नौज सदर सीट से समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण व छिबरामऊ विधानसभा सीट से पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय विधायक हैं। लोकसभा चुनाव में इन दिग्गजों के साथ औरैया व कानपुर देहात की एक-एक सीट व तिर्वा क्षेत्र के विधायकों को इम्तिहान देना होगा।

अखिलेश और सुब्रत पाठक के बीच कांटे की टक्कर

कन्नौज लोकसभा सीट पर सपा मुखिया अखिलेश यादव और भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के बीच कांटे की टक्कर है। बसपा ने इमरान बिन जफर को मैदान में उतारा है। चुनाव जीतने के लिए दोनों दलों भाजपा व सपा ने पूरी ताकत झोंक दी है, बसपा ने प्रचार की शुरुआत भले ही देर से की लेकिन अब वह भी अपनी पूरी ताकत लगा रही है।

संसदीय क्षेत्र में कन्नौज की सदर विधानसभा सीट पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, छिबरामऊ से पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, तिर्वा से कैलाश राजपूत, कानपुर देहात की रसूलबाद सीट से पूनम शंखवार भाजपा से विधायक हैं। सिर्फ औरैया की बिधूना विधानसभा सीट से सपा की रेखा वर्मा विधायक हैं। सभी अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अपने विधायकों की चुनाव सक्रियता व प्रदर्शन को परखने के लिए पर्यवेक्षक लगाए हैं। बसपा भी जोर-आजमाइश कर रही है।

परिणामों से सपा तय करेगी प्रत्याशी

सपा मुखिया स्वयं लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। इससे माना जा रहा है कि इस चुनाव में विधानसभा क्षेत्र से आने वाले नतीजों के आधार पर 2027 चुनाव में टिकटों का आवंटन होगा। तिर्वा विधानसभा से सपा प्रत्याशी अनिल पाल, छिबरामऊ से अरविंद सिंह यादव और सदर विधानसभा से अनिल दोहरे को बीते चुनाव में शिकस्त मिली थी।

अनिल दोहरे का निधन होने से आगामी चुनाव में टिकट की दौड़ में उनके बेटे यश दोहरे और पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे का नाम चल रहा है। तिर्वा और छिबरामऊ से भी कई नेताओं की प्रबल दावेदारी है। इससे माना जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में विधानसभावार नतीजों के आधार पर अखिलेश यादव टिकट आवंटन करेंगे।

इसे भी पढ़ें: लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में गरज के साथ बारिश के आसार, अगले पांच दिनों तक वज्रपात की आशंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।