मजदूर दिवस पर UP के मंत्री असीम अरुण का एलान, आउटसोर्स कर्मी का साप्ताहिक अवकाश, काम के घंटे ओवरटाइम का भुगतान का मिलेगा लाभ
यूपी के मंत्री असीम अरुण ने आउटसोर्स और अंशकालिक कर्मियों के लिए नए नियमों की घोषणा की है। अब उन्हें साप्ताहिक अवकाश, निर्धारित ड्यूटी घंटे और अतिरिक् ...और पढ़ें

समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण।
HighLights
महिला कर्मचारियों के लिए प्रसूति अवकाश का भी कड़ाई से होगा पालन
ड्यूटी के घंटे 8-9 निर्धारित, अतिरिक्त कार्य का होगा भुगतान।
जागरण संवाददाता, कन्नौज। आउटसोर्सिंग और अंशकालिक कर्मियों को अब साप्ताहिक लाभ मिलेगा। निर्धारित समय के अलावा ड्यूटी करने पर अलग से भुगतान दिया जाएगा। बीमार होने पर कर्मियों को तत्काल अवकाश दिया जाएगा। वहीं, महिला कर्मियों के प्रसूति अवकाश का कड़ाई से पालन होगा।
एक मई को जगह-जगह मजदूर दिवस मनाया गया। ऐसे में समाज कल्याण राज्यमंत्री व सदर विधायक असीम अरुण ने मजदूरों और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई घोषणाएं की। राज्यमंत्री ने कहा कि अब आउटसोर्सिंग और अंशकालिक कर्मियों को अब एक मई से साप्ताहिक एक अवकाश दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में नए लेबर कोड्स और ''आउटसोर्स सेवा निगम'' के गठन के माध्यम से सरकार ने इन कर्मचारियों के लिए छुट्टियों, काम के घंटों और वेतन भुगतान की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया है।
सभी को आठ से नौ घंटे तक काम करना होगा। इसके अतिरिक्त काम करने पर अलग से कंपनियों को भुगतान करना होगा। प्रत्येक साल कर्मियों को 10 आकस्मिक अवकाश और छह माह की नौकरी पूर्ण कर लेने के बाद 15 दिन बीमारी की भी छुट्टी देनी होगी। खास बात यह भी रहेगी कि एक से पांच तारीख के बीच खाते में कर्मियों का भुगतान पहुंचेगा। इन नियमों का पालन न करने पर कंपनी संचालक या ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आउटसोर्स सेवा निगम करेगा निगरानी
प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किया है। यह समान कार्य-सामान वेतन की निगरानी करेगा। बिचौलिया बनकर कोई भी कर्मियों का शोषण नहीं करेगा। प्रथम श्रेणी के शहरों में अकुशल श्रमिकों के लिए 11 हजार और और कुशल श्रमिकों को साढ़े 13 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।