विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसका है नवाब… अखिलेश यादव से भाजपा ने मांगा जवाब, कहा- मुस्लिम का दिया साथ, हिंदू से सपा झाड़ रही पल्ला

Published: Tue, 13 Aug 2024 09:25 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के सपा नेता नवाब सिंह यादव का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। इसको लेकर सियासत तेज हो ...और पढ़ें

पाठक ने कहा कि अखिलेश को आकर बताना चाहिए कि नवाब किसका आदमी है।
पाठक ने कहा कि अखिलेश को आकर बताना चाहिए कि नवाब किसका आदमी है।

HighLights

  1. भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने उठाया सवाल
  2. कहा, नवाब को मिनी मुख्यमंत्री को दर्जा मिला था

जागरण संवाददाता, कन्नौज। भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने नवाब सिंह के मामले में कहा कि किशोरी की बुआ को लोकसभा चुनाव में कहीं नहीं देखा है। महिला का यदि कोई षड़यंत्र है, तो वह भी उजागर होना चाहिए। 

पाठक ने कहा कि अखिलेश को आकर बताना चाहिए कि नवाब किसका आदमी है। जिस कॉलेज की घटना है, उसका उद्घाटन अखिलेश यादव ने किया। नवाब को मिनी मुख्यमंत्री को दर्जा मिला हुआ था। डिंपल यादव के लोकसभा के उपचुनाव में निर्विरोध चुनने में अपहरणों आदि किए गए थे। निर्विरोध चुनाव जिताने में नवाब का पूरा सहयोग रहा था।

 यह सपा की दोहरी मानसिकता

आरोप लगाया कि अयोध्या में मुस्लिम कार्यकर्ता पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप होने पर भी सपा के मुखिया स्वयं उसके पक्ष में खड़े हुए थे। आज कन्नौज में कार्यकर्ता के हिंदू यादव होने के कारण उससे पल्ला झाड़ा जा रहा है। यह सपा की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है। 

सुब्रत ने कहा कि नवाब को यदि सपा से निकाला गया है तो इसका पत्र जारी होना चाहिए था। यदि नवाब सपा में नहीं थे तो राहुल गांधी और अखिलेश की रैली के दौरान नवाब दोनों के बीच में खड़े होकर क्या कर रहे थे?

गहनता की जाए जांच, हो कार्रवाई

बसपा के कन्नौज लोकसभा प्रत्याशी इमरान बिन जफर और बसपा जिलाध्यक्ष बबलू गौतम पीड़िता से मिलने गए थे। इस पर पुलिसकर्मियों ने मिलने से इनकार कर दिया था। साथ ही पुलिसकर्मियों ने उनको वहां से हटने को कहा। इसके बाद इमरान बिन जफर ने प्रेसवार्ता की। कहा कि नवाब पर जो आरोप लगाए गए है। उनकी गहनता से जांच की जाए। इसके बाद कार्रवाई की जाए। साजिश का भी पता लगाया जाए।

यह भी पढ़ें: छात्र राजनीति से मिनी मुख्यमंत्री के नाम से 'नवाब' ने कायम किया रसूक, कन्नौज दुष्कर्म के आरोपित का पूरा कच्चा-चिट्ठा

यह भी पढ़ें: Kannauj News: अखिलेश यादव के करीबी रहे सपा नेता नवाब सिंह गिरफ्तार, किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।