Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर के चौबेपुर में बंदीमाता मार्ग पर मृत मिले 13 बंदर, जहर देने की आशंका

    Updated: Tue, 13 Jan 2026 01:53 AM (IST)

    कानपुर के चौबेपुर में बंदीमाता मार्ग पर फत्तेपुर गांव के पास सड़क किनारे 13 मृत बंदर पाए गए, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। आशंका है कि बंदरों को जहर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. चौबेपुर में सड़क किनारे 13 मृत बंदर मिले।

    2. ग्रामीणों ने जहर देकर मारने की आशंका जताई।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, पोस्टमार्टम को भेजे शव।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। चौबेपुर के बंदीमाता मार्ग पर सोमवार शाम फत्तेपुर गांव के पास सड़क किनारे काफी दूर तक मृत अवस्था में पड़े बंदरों के शव देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों को जहर देकर मारने के बाद किसी वाहन से लाकर यहां फेंका गया है।

    सोमवार शाम करीब गांव के कुछ लोग खेतों पर गए थे। यहां सड़क किनारे 300 मीटर दूर तक मृत अवस्था में कई बंदर पड़े हुए थे। जानकारी मिलते ही गांव वाले एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना देने के लिए ग्रामीणों ने सीयूजी नंबर मिलाया लेकिन काल रिसीव नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी रही।

    घटनास्थल पर चार पहिया वाहन के टायर के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि बंदरों को मृत अवस्था में यहां फेंका गया है। इधर दो घंटे बाद पहुंचे कार्यवाहक थाना प्रभारी अमित सिंह ने जांच शुरू कराई।

    उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना देकर बंदरों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। इससे बंदरों की मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। इधर विहिप के जिला उपाध्यक्ष मनीष दीक्षित ने मुकदमा दर्ज करने की मांग पुलिस से की है।

    नीले पड़ गए थे शव

    मृत अवस्था में मिले बंदर नीले पड़ गए थे। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि बंदरों को जहर देकर मारा गया है। शव एक-दो दिन पहले के लग रहे हैं।

    खबरें और भी