विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में 2 मिनट 10 सेकेंड के वीडियो में दिखा अमानवीय कृत्य, युवक के सिर पर की लघुशंका, Video Viral

Published: Wed, 16 Sep 2026 02:12 PM (IST)

कानपुर के रावतपुर में एक युवक द्वारा दूसरे के सिर पर लघुशंका करने का अमानवीय वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ...और पढ़ें

नशे में धुत्त युवक के ऊपर जो युवक पानी डाल रहा है उसी ने बाद में उसी के ऊपर लघु शंका भी की। वीडियो ग्रैब

नशे में धुत्त युवक के ऊपर जो युवक पानी डाल रहा है उसी ने बाद में उसी के ऊपर लघु शंका भी की। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. कानपुर के रावतपुर में अमानवीय घटना का वीडियो वायरल

  2. एक युवक ने दूसरे नशे में धुत युवक के सिर पर की लघुशंका

  3. पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की, घटना 20 दिन पुरानी

संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। कानपुर शहर में युवक के साथ अमानवीय व्यवहार करते एक बार फिर बुधवार को वीडियो प्रचलित हुआ, जिसमें एक युवक पर दूसरे युवक के सिर पर लघुशंका करते और फिर उस पर पानी डालते दिखा। प्रचलित वीडियो के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की तो घटना करीब 20 दिन पहले मसवानपुर के सराय चौराहे के बीच होने की जानकारी हुई।

कल्याणपुर में कुछ साल पहले एक पुलिसकर्मी के बेटे ने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को पहले बेरहमी से पीटा था। इसके बाद उस पर लघुशंका की थी। आरोपित जेल भी भेजे गए थे। बुधवार को इसी तरह से एक और वीडियो प्रचलित हुआ तो पुरानी घटना लोगों को याद आ गई।

दो मिनट 10 सेकेंड के इस वीडियो में एक युवक नशे में हिलते हुए दिखा, तभी नशे में धुत बैठे एक अन्य युवक के सिर पर वह लघुशंका कर देता है। इसके बाद वह बोतल में भरा पानी भी उसके सिर पर डालता है। वीडियो में उन दोनों के अलावा मोबाइल लिए एक अन्य युवक भी पास में खड़ा दिख रहा है। वीडियो प्रचलित होने पर मसवानपुर चौकी प्रभारी सत्यम चौहान ने वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है।

प्रचलित वीडियो पुराना प्रतीत हो रहा है। उसमें एक यूवक दूसरे युवक के साथ अमानवीय व्यवहार करते दिखा है। दोनों युवकों की पहचान के बाद इस हरकत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
- दिलीप सिंह, एसीपी कल्याणपुर