विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Aadhaar Update: बच्चे की उम्र 5 या 15 साल हो गई है तो तुरंत आधार को कराएं बायोमेट्रिक्स अपडेट, जानें कहां और कैसे कराएं

Published: Mon, 31 Aug 2026 09:19 PM (IST)

कानपुर में बच्चों के आधार की बायोमेट्रिक्स अपडेट कराना अब अनिवार्य हो गया है, खासकर 5 और 15 साल की ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. 5 और 15 साल के बच्चों का बायोमेट्रिक्स अपडेट अनिवार्य।

  2. कानपुर के माल रोड आधार सेवा केंद्र पर मुफ्त सुविधा।

  3. ऑनलाइन अपॉइंटमेंट से परेशानी से बचा जा सकता है।

जागरण संवाददाता, कानपुर। अभिभावक ध्यान दे, अगर आपके बच्चे की उम्र पांच या 15 साल की हो गई है तो उसके आधार की बायोमेट्रिक्स अपडेट करानी होगी। माल रोड स्थित आधार सेवा केंद्र में यह सुविधा मुफ्त में मिलती है। आधार नामांकन और अपडेट, किसी भी तरह की गलती सुधार के लिए सेवा केंद्र में पहले से आप आनलाइन अपाइंटमेंट बुक करा सकते हैं।

आधार सेवा केंद्र सप्ताह में सातों दिन खुला रहता है। सेवा केंद्र पर आपर नया आधार, एड्रेस अपडेट, मोबाइल या ई मेल आइडी अपडेट करा सकते हैं। नाम, जन्म तिथि की गलती भी ठीक कराई जा सकती है।

आधार नामांकन और अपडेट के लिए bookappaintment.udai.gov.in पर अपाइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अपना शहर और सबसे नजदीकी सेंटर सेलेक्ट करें।
  • सर्विस के तौर पर 'Aadhaar Update' चुनें।
  • अपनी सुविधा के हिसाब से डेट और टाइमिंग सेलेक्ट करें।
  • बच्चे की सभी जरूरी डिटेल्स भरें और बुकिंग प्रोसेस पूरा करें।
  • अपॉइंटमेंट स्लिप का प्रिंटआउट निकाल लें।

 

इसके बाद आपको आधार सेवा केंद्र बीएसएनएल आफिस प्रथम तल माल रोड पहुंचना होगा। वहां नया आधार, एड्रेस अपडेट, फोटो, बायोमेट्रिक अपडेट, मोबाइन, ई मेल अपडेट, नाम और जन्म तिथि में किसी तरह की गलती ठीक करा सकते हैं।

आधार सेवा केंद्र सप्ताह में सातों दिन सुबह नौ से शाम 5:30 बजे तक खुलता है। आधार सेवा केंद्र के आपरेशन मैनेजर अमलेश्वर ने बताया कि पांच और 15 साल की उम्र में बच्चों की बायोमेट्रिक्स अनिवार्य हैं। यह सुविधा मुफ्त में मिलती है। परेशानी से बचने के लिए आनलाइन अपाइंटमेंट करा लेना चाहिए।

ये भी जानें

  • अपडेट में फिंगरप्रिंट्स, आई स्कैन और एक नई फोटो शामिल होती है।
  • बायोमेट्रिक का काम ऑनलाइन नहीं किया जा सकता, इसके लिए आधार सेंटर जाना अनिवार्य है।
  • बच्चे का आधार नंबर और पेरेंट्स अपना आधार कार्ड अपने पास जरूर रखें।
  • प्रूफ के तौर पर बर्थ सर्टिफिकेट या स्कूल आईडी कार्ड मांगा जा सकता है।