कानपुर में सिमरा गांव के पास एलिवेटेड पुल पर हादसा, खड़े ट्रक से टकराया ट्राला, केबिन में फंसकर चालक की मौत
कानपुर के नौबस्ता में सिमरा गांव के पास एलिवेटेड पुल पर देर रात एक ट्राला खड़े ट्रक से टकरा गया, जिससे ट्राला चालक मानवेंद्र सिंह की केबिन में फंसकर म ...और पढ़ें
-1785666791042_m.webp)
एंबुलेंस से शव ले जाते पुलिसकर्मी व मृतक मानवेंद्र की फाइल फोटो। पुलिस
HighLights
नौबस्ता थानाक्षेत्र के सिमरा गांव के पास एलिवेटेड पुल पर शनिवार देर रात हुआ हादसा
फायर टीम ने रेस्क्यू करके निकाला शव, हादसे के चलते करीब दो घंटे तक रहा जाम
जागरण संवाददाता, कानपुर। नौबस्ता के सिमरा गांव एलिवेटेड पुल पर शनिवार देर रात रामादेवी की ओर जा रहा ट्राला खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। जोरदार टक्कर के चलते ट्राला का केबिन पिच्चा हो गया, जिसमें फंसकर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत केे बाद क्रेन और गैस कटर की मदद से केबिन को काटकर शव को बाहर निकाला गया।इस दौरान करीब दो घंटे तक एलीवेटेड पुल पर वाहनों की कतार लगी रही।
कार्यवाहक नौबस्ता थानाप्रभारी नदीम सिद्दीकी ने बताया कि शनिवार रात करीब तीन बजे राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक ट्राला चालक की पहचान मथुरा जनपद के थाना राय भट्ठा के रजगैला गांव निवासी किशन सिंह के 32 वर्षीय पुत्र मानवेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो ट्राला लेकर रामादेवी की ओर जा रहा था।
सिमरा गांव के पास पहले से ही एक ट्रक खड़ा था, जिसमें वह ट्राला लेकर जा घुसा। जोरदार टक्कर के चलते ट्राला का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसमें चालक मानवेंद्र की फंसकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर टीम की मदद से करीब एक घंटे तक रेस्क्यू करने के बाद शव को बाहर निकाला।
ट्राला के नंबर के जरिए मालिक और उसके परिवार वालों को हादसे की सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के चलते करीब दो घंटे तक रामादेवी की ओर जाने वाले एलिवेटेड पुल पर भीषण जाम की स्थिति बन गई थी। क्रेन से ट्राला और ट्रक को हटवाने के बाद यातायात का सुचारू कराया गया। मृतक चालक के परिवार वालों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।