यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जागरण प्रभाव: ड्यूटी पर आराम फरमाने वाले बिजली कर्मचारियों पर कार्रवाई, सेवाएं समाप्त; छह SSO से मांगा स्पष्टीकरण
सबस्टेशनों में बिजली कर्मचारियों की लापरवाही के खिलाफ केस्को ने बड़ा एक्शन लिया है। जिन सबस्टेशनों पर कर्मचारियों के ऑनड्यूटी सोने की खबर की पुष्टि हु ...और पढ़ें

HighLights
- जागरण टीम ने शहर के 12 सबस्टेशनों की थी पड़ताल
- छह सबस्टेशनों में दरवाजा बंद करके सोते मिले थे कर्मचारी
जागरण संवाददाता, कानपुर। सबस्टेशन पर आराम फरमाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ केस्को एमडीए ने कार्रवाई की है। जागरण की खबर का संज्ञान लेते हुए एमडी ने देहली सुजानपुर सबस्टेशन के अंदर सो रहे संविदा चालक की सेवाएं समाप्त कर दी है। इसके साथ ही सबस्टेशन का दरवाजा नहीं खोलने पर छह एसएसओ से स्पष्टीकरण मांगा है।
बिजली आपूर्ति के दावे व केस्को के सबस्टेशनों का हकीकत परखने के लिए 12 अगस्त को जागरण टीम ने शहर के 12 सबस्टेशनों की पड़ताल की थी। रात 11 से एक बजे शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के सबस्टेशनों पर पहुंचकर टीम ने वहां का हाल देखा था। जिसमें कुछ सबस्टेशनों में दरवाजे बंद करके कर्मचारी आराम करते हुए मिले। इनमें से तीन सबस्टेशन के दरवाजे तक नहीं खुले थे।
ड्यूटी पर सो रहे संवाद चालक की सेवाएं समाप्त
इस खबर का संज्ञान लेते हुए केस्को एमडी सैमुअल पाल एन ने देहली सुजानपुर सबस्टेशन में सो रहे संविदा चालक की सेवाएं समाप्त कर दी। इसके साथ ही अफीम कोठी,जरीब चौकी,सुजातगंज,किदवई नगर,केशवपुरम के साथ ही देहली सुजानपुर के एसएसओ से लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण तलब किया है।
मीडिया प्रभारी श्रीकांत रंगीला ने बताया कि सबस्टेशन में आठ-आठ घंटे की ड्यूटी रहती है। ऐसे में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
बिल गड़बड़ी पर नहीं कटेगा कनेक्शन
साफ्टवेयर अपडेट होने के कारण लगातार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब सात लाख उपभोक्ताओं का डेटा नए साफ्टवेयर में ट्रांसफर किया गया है। जिसके बाद से उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा बिलिंग गड़बड़ी की शिकायत कर रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए ऐसे उपभोक्ताओं को केस्को राहत देगा, जिनके बिल गलत होने के कारण जमा नहीं हो पा रहे हैं। उन सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे।
खबरें और भी
प्रबंध निदेशक सैमुअल पाल एन ने सभी अधिशासी अभियंताओं को बिल गलत होने पर कनेक्शन नहीं काटने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- जरूरी खबर! रेलवे ने तीन ट्रेनों के समय में किया बदलाव, कुछ ट्रेनें दो दिन रहेंगी निरस्त; पढ़ें लिस्ट