Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर आए अभिनेता जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा, ओटीटी और सिनेमा पर बोले- बदलाव के दौर से गुजर रहा बाॅलीवुड

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 08:21 PM (IST)

    अभिनेता कुमुद मिश्रा और जीशान अय्यूब अपनी फिल्म 'अस्सी' के प्रमोशन के लिए कानपुर पहुंचे, जो 20 फरवरी को रिलीज हो रही है। उन्होंने फिल्म के संवेदनशील व ...और पढ़ें

    दैनिक जागरण कार्यालय में फिल्म अस्सी के बारे में जानकारी देते अभिनेता जीशान अय्यूब व कुमुद मिश्रा । संजय यादव

    दैनिक जागरण कार्यालय में फिल्म अस्सी के बारे में जानकारी देते अभिनेता जीशान अय्यूब व कुमुद मिश्रा । संजय यादव

    HighLights

    1. कुमुद मिश्रा और जीशान अय्यूब 'अस्सी' के प्रमोशन को कानपुर आए।

    2. फिल्म 'अस्सी' दुष्कर्म पीड़िता के संघर्ष पर आधारित संवेदनशील विषय है।

    3. अभिनेताओं ने बॉलीवुड के बदलते दौर और ओटीटी पर विचार रखे।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। 20 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म 'अस्सी' के प्रमोशन के सिलसिले में रविवार को अभिनेता कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब शहर पहुंचे। इस दौरान दोनों कलाकारों ने दैनिक जागरण कार्यालय में बातचीत में फिल्म, सिनेमा और बदलते दौर पर खुलकर बात की।

    अभिनेता कुमुद मिश्रा ने बताया कि अस्सी एक बेहद संवेदनशील और गंभीर विषय पर आधारित फिल्म है, जिसमें दुष्कर्म पीड़िता की पीड़ा और संघर्ष को केंद्र में रखा गया है। उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म के बढ़ते चलन के बावजूद सिनेमा का आकर्षण कम नहीं हुआ है। जैसे रेडियो की जगह कोई नहीं ले सका, वैसे ही सिनेमा की जगह ओटीटी नहीं ले सकता। सिनेमाघरों में फिल्म देखने का जो आनंद है, वह बिल्कुल अलग अनुभव देता है।

    उन्होंने कहा कि बालीवुड के बदलाव के दौर से गुजर रहा है, लेकिन इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। बीते कुछ समय में कई बेहतरीन फिल्में आई हैं और अब हर भाषा में अच्छा काम हो रहा है। मराठी, हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी फिल्मों में भी कलाकारों को अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि रीजनल सिनेमा को और बढ़ावा मिलना चाहिए।

    फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई हालिया गोलीबारी की घटना को कुमुद मिश्रा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि सरकार सुरक्षा के लिए अपने स्तर से जरूरी कदम उठा रही है।

    वहीं जीशान अय्यूब ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वे मूल रूप से दिल्ली के हैं, लेकिन लखनऊ अब उनके व्यक्तित्व में उतर चुका है। उन्होंने कहा कि कानपुर का इतिहास बेहद पुराना है और यहां के लोग बातें बड़ी दिलचस्प तरीके से करते हैं। जीशान ने बताया कि वह कानपुर दूसरी बार आए हैं और इस बार उन्होंने मोतीझील व कारगिल पार्क भी देखा और यहां के खान-पान के किस्से उन्होंने खूब सुने हैं। अंत में दोनों अभिनेताओं ने दर्शकों से 20 फरवरी को सिनेमाघरों में जाकर अस्सी देखने की अपील की।

    यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद में युवकों ने टाला ट्रेन हादसा, बिजली लाइन टूट पटरी पर गिरी तो टीशर्ट और दुपट्टा दिखा रुकवाई उत्सर्ग एक्सप्रेस

    यह भी पढ़ें- ड्यूटी से पहले निभाया फर्ज: औरैया में नाले में गिरी कार, पुलिसकर्मी ने साहस दिखा बचाईं जिंदगियां