विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में कांग्रेस के लिए मुसीबत बना यह नेता, तीन हजार कांग्रेसियों को भाजपा में कराया शामिल

Published: Sun, 14 Apr 2024 12:47 PM (IST)

पूर्व पार्षदों और कांग्रेसियों ने शनिवार को कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली। दावा किया गया कि ...और पढ़ें

पूर्व पार्षदों और कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ली
पूर्व पार्षदों और कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ली

जागरण संवादाता, कानपुर। पूर्व पार्षदों और कांग्रेसियों ने शनिवार को कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली। दावा किया गया कि तीन हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। शास्त्री नगर स्थित एस्सेल पैलेस में पूर्व विधायक अजय कपूर ने कार्यक्रम आयोजित किया।

इसमें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह और भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी, भाजपा उत्तर जिला अध्यक्ष दीपू पांडेय, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह शामिल हुए। इनकी उपस्थिति में पूर्व पार्षद, सेवादल के प्रांतीय पदाधिकारी, कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष, पूर्व वार्ड अध्यक्ष, दक्षिण जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

अखिलेश दीक्षित, बल्देवराज मल्होत्रा, एसडी पांडेय, डा. जेएस नारंग, अशोक मिश्रा भूटानी, सिराज अहमद कुरैशी, दिनेश पांडेय, राजीव सेतिया ने भाजपा की सदस्यता ली।

कांग्रेस में शुरू हुई भगदड़ रुकने के बजाय और बढ़ रही है। पूर्व विधायक अजय कपूर के प्रति आस्था जताते हुए कानपुर-बुंदेलखंड जोन के कांग्रेस सेवादल युवा ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष संगीत तिवारी, नौ जिलाध्यक्षों समेत कई पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व को भेजे इस्तीफा में कहा है कि पार्टी नेता एसी से बाहर नहीं निकलते हैं। इसलिए हम सब भाजपा में जा रहे हैं।

सेवादल नेता संगीत की ओर से पार्टी अध्यक्ष अजय राय को भेजे गए इस्तीफे में कहा गया है कि नगर निकाय चुनाव में सेवादल के कई कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी गई थी लेकिन लोकसभा व विधानसभा चुनाव में इन्हें पूछा नहीं जाता।

वर्तमान में कांग्रेस के नेता आराम पसंद हो गए हैं। इसलिए उनकी अनदेखी हो रही है। ऐसा आरोप लगाते हुए सेवादल युवा टीम के प्रदेश उपाध्यक्ष शानू सिंह, कानपुर जिलाध्यक्ष अंकित पाल, प्रदेश महासचिव संजय अवस्थी, गिरीश कमल, प्रदेश सचिव राजेंद्र कुमार, आनंद तिवारी व अन्नू अवस्थी, नगर-ग्रामीण के पंकज गुप्ता ने पार्टी छोड़ दी है।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव के लिए नई चुनौती, मुरादाबाद सीट पर फिर छिड़ा घमासान; सपा सांसद एसटी हसन ने कर दिया बड़ा एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।