Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jolly LLB 3: कनपुरिया स्टाइल में गमछा डाल पहुंचे अक्षय कुमार यानी जगदीश्वर जाली मिश्रा, बोले- गुटखा बुरी बात

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 03:24 PM (GMT+05:30)

    कानपुर में जाली एलएलबी-3 की ट्रेलर लांचिंग के मौके पर अक्षय कुमार सौरभ शुक्ला अरशद वारसी के साथ आए। उन्होंने रेव थ्री में मूवी का ट्रेलर लांच किया। इस ...और पढ़ें

    रेव थ्री में अक्षय कुमार फैंस से बात करते हुए।
    रेव थ्री में अक्षय कुमार फैंस से बात करते हुए।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर का स्वाद और कानपुर की बात, हर किसी का दिल जीत लेती है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जब जाली एलएलबी-3 का ट्रेलर लांच के मौके पर कानपुर पहुंचे तो उनका कामिक अंदाज इसे बखूबी बयां कर रहा था। गले में कनपुरिया गमछा, हाथ में कानपुर के फेमस लड्डू। बांटे भी खाए भी। लेकिन कानपुर के लोगों को सीख भी दे गए, बोले-गुटखा मत खाओ। इस दौरान अक्षय कुमार अपने आप को बार-बार कनपुरिया कहते नजर आए।

    अभिनेता अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला और लेखक-निर्देशक सुभाष कपूर के साथ कानपुर पहुंचे। चकेरी में उनके स्वागत के लिए फैंस हाथों में बैनर लिए मौजूद थे। कनपुरियों ने न सिर्फ कानपुर के जाली-2 का स्वागत किया बल्कि मेरठ के जाली अरशद वारसी का स्वागत किया। चकेरी के बाद वह रेव थ्री ट्रेलर की लांचिंग के लिए पहुंचे। इस दौरान अक्षय कुमार पूरे कनपुरिये अंदाज में नजर आए। कुर्ता पैजामा और गले में गमछा। पूरे कार्यक्रम को अक्षय कुमार ही होस्ट करते नजर आए। हर किसी का कनपुरिया और अपने कामिक अंदाज में भरपूर जवाब दिया।

    कानपुर में सबसे पहले लांच हुआ Jolly LLB 3 Trailer

    फिल्म जाली एलएलबी 3 के ट्रेलर में अक्षय कुमार छाए हुए हैं। उनकी कामिक टाइमिंग और एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया। वे फिल्म में एडवोकेट जगदीश्वर जाली मिश्रा कानपुर वाले का रोल प्ले कर रहे हैं। इसी कनपुरिया अंदाज में वह कानपुर पहुंचे भी। अक्षय कुमार ने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि कानपुर पहला शहर है जहां पर सबसे पहले ट्रेलर का लांचिंग किया है।

    निर्देशक की टांग खींचते रहे 

    अक्षय कुमार टेलर लांचिंग के दौरान मंच से निर्देशक सुभाष कपूर की खूब खिंचाई करते रहे। उन्होंने कहा, ये जो फिल्म के निर्देशक है फिल्म में जो लिखकर लाए उतना ही बोलने देते हैं। अगर कुछ ज्यादा बोले तो फिल्म से निकाल देंगे। तभी अरशद वारसी पीछे से बोलते हैं कि पहली फिल्म में मैं ने बोल दिया तो मुझे निकाल दिया। तभी सभी हंस पड़े। सुभाष कपूर ने कहा, तीनों लोगों के साथ काम करने में काफी अच्छा लगता है। तीनों के साथ काम करने में सुबह से शाम तक हंसते रहते हैं। डायरेक्टर होने के नाते लक्ष्मण रेखा खींची। इसी बीच उन्होंने मजाकियां अंदाज में कहा कि मैं अच्छी बातें बोलने आया हूं, बाकी ये बातें ये लोग करेंगे।

    खबरें और भी

    पांच साल पहले आया, काफी बदलाव आया शहर में

    अक्षय कुमार ने कहा, कानपुर आज से पांच साल पहले आया था। काफी बदलाव देखने को मिला है। अब यहां मेट्रो चल रही है। अगर मैं सही हो तो काफी बदलाव आया है। वहीं बालीवुड में कानपुर की पहचान गुटखा बनने पर बोले कि गुटखा नहीं खाना चाहिए। गुटखा खाना बुरा है।