विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा की बढ़ी मुश्किलें, कानपुर कोर्ट में दर्ज हुआ धोखाधड़ी और धमकी का केस

Published: Tue, 27 Oct 2026 05:38 PM (IST)

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर की एसीजेएम 5 कोर्ट में धोखाधड़ी, मानहानि और धमकी देने का मुकदमा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अंजलि अरोड़ा पर कानपुर कोर्ट में धोखाधड़ी का मुकदमा।

  2. आयोजकों को 20 लाख रुपये के नुकसान का आरोप।

  3. 45 मिनट के बजाय सिर्फ 12 मिनट की परफॉर्मेंस।

जागरण संवाददाता, कानपुर। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, कच्चा बादाम गर्ल और अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा के खिलाफ एसीजेएम 5 की कोर्ट में मंगलवार को धोखाधड़ी, मानहानि, धमकी देने, झूठी जानकारी देने के आरोप में मुकदमा (परिवाद) दर्ज कराया गया है। कोर्ट ने वादी के बयान के लिए पांच नवंबर की तारीख तय की है।

विसायकपुर सरवनखेड़ा, कानपुर देहात निवासी डिजिटल मार्केटिंग कंपनी संचालक आशीष कुमार ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 15 अक्टूबर को लाजपत भवन लान में नगाड़ा नाइट्स का आयोजन किया गया था। इसमें अंजलि अरोड़ा का 45 मिनट का शो आयोजित किया था। शोर बैंड के संचालक अमन निगम और इवेंट प्लानर अनुभव राज भी आयोजकों में शामिल थे।

अधिवक्ता करीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि अंजलि की मैनेजर नार्थ ईस्ट दिल्ली के शहादरा निवासी प्रीति दुबे से बातचीत के दौरान तीन लाख रुपये में शो तय हुआ था। अंजलि अरोड़ा की ओर से 45 मिनट की परफार्मेंस दी जाने की बात कही थी। शो के स्पांसरों को भी सम्मानित करना था। डील तय होने के बाद 2.75 लाख रुपये आयोजकों की ओर से अलग–अलग खातों में ट्रांसफर किए गए थे।

अंजलि समेत उनकी टीम के चार लोगों की आने–जाने की फ्लाइट की टिकट, रहने और खाने की व्यवस्था भी की थी। 15 अक्टूबर की शाम समय से कानपुर पहुंचने के बावजूद अंजलि कार्यक्रम खत्म होने के समय पर पहुंची। अंजलि को रात 9 बजे से 9:45 तक परफार्मेंस करना था, लेकिन वह रात 9:45 पर स्टेज पर पहुंची। मात्र 12 मिनट की परफार्मेंस के बाद मैनेजमेंट के लोगों पर बिफर पड़ीं और कार्यक्रम को छोड़कर चली गईं।

इस कारण शो के स्पांसरों ने पूरी धनराशि आयोजकों को नहीं दी। इस वजह से आयोजकों का करीब 20 लाख रुपयों का नुकसान हुआ। जिसके बाद आयोजकों की अंजलि को 1.20 करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा गया था। मंगलवार को कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया।

यह भी पढ़ें- कानपुर को जलभराव से मिलेगी मुक्ति, 320 करोड़ से बनेंगे नाले; 112 करोड़ रुपये हुए जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।