कानपुर मर्डर केस: पकड़े गए आरोपियों से होगी कड़ी पूछताछ, रिमांड लेने की तैयारी में जुटी पुलिस
कानपुर के काकादेव में कारोबारी अमित गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस अब आत्मसमर्पण करने वाले तीन आरोपियों का ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक केस।
HighLights
कानपुर के काकादेव में कारोबारी अमित गुप्ता की हत्या हुई थी।
सार्वजनिक स्थान पर शौच करने के विरोध में हुई थी हत्या।
पुलिस अब तीन आत्मसमर्पित आरोपियों का रिमांड मांगेगी।
जागरण संवाददाता, कानपुर। काकादेव में पांच सितंबर को बीच सड़क टायलेट करने के विरोध पर कार सवार चार लोगों ने नवीन नगर निवासी कारोबारी अमित गुप्ता की सिर कुचलकर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व 56 मुकदमों के आरोपित संजय चौहान उर्फ संजय ढाबा को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं तीन अन्य आरोपितों हितेंद्र श्रीवास्तव, कुशल श्रीवास्तव और अश्विनी ने पुलिस को चकमा देकर आत्मसमर्पण किया था।
पुलिस अब कोर्ट से इन सभी आरोपितों का कस्टडी रिमांड मांगेगी। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट में सरेंडर करने वाले तीनों हत्यारोपितों का कोर्ट से कस्टडी रिमांड मांगने के लिए अर्जी दी जाएगी। रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ में घटना की असली वजह सहित अन्य तथ्य सामने आ सके।
