यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चौथे चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई हुए BJP में शामिल; CM योगी की सभा में ली सदस्यता
चुनावों की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के भाई प्रमोद जायसवाल ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर। चुनावों की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, चौथे चरण के मतदान से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के भाई प्रमोद जायसवाल बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रमोद जायसवाल ने घाटमपुर के पतारा में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है।
बताते चलें कि 1998 के बाद पहली बार श्रीप्रकाश जायसवाल पहली बार चुनाव मैदान में नहीं हैं। प्रमोद जायसवाल भी कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। आकलन लगाया जा रहा है कि जायसवाल बंधुओं के नहीं रहने से कांग्रेस को खासा नुकसान झेलना पड़ सकता है।