विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vande Bharat Sleeper Train: वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर के लिए बुकिंग शुरू, जानें पूरा रूट शेड्यूल और कितना है किराया

Published: Sun, 01 Nov 2026 03:49 PM (IST)

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू हो गई है, जिसका संचालन सोमवार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर की बुकिंग शुरू

  2. राजधानी एक्सप्रेस से कम समय और सस्ता किराया

  3. कानपुर सेंट्रल से दिल्ली, प्रयागराज, वाराणसी का किराया

जागरण संवाददाता, कानपुर। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का उद्घाटन शनिवार को कर दिया गया। ट्रेन सोमवार से चलेगी, इससे पहले रविवार को इस ट्रेन के टिकट के लिए बुकिंग शुरू हो गई। ट्रेन नंबर 27421/27422 वाराणसी-नई दिल्ली के बीच का संचालन सोमवार से शुरू होगा।

ये ट्रेन वाराणसी से निकलकर प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, गाजियाबाद, नई दिल्ली पहुंचेंगी। रविवार सुबह इस ट्रेन की बुकिंग शुरू हो गई। किराया राजधानी से सस्ता है और ये दिल्ली पहुंचने में राजधानी एक्सप्रेस से कम समय लेगी।

कानपुर से नई दिल्ली में वंदेभारत में तृतीय एसी में 1110, द्वितीय एसी में 1430 व प्रथम एसी में 1755 रुपये लगेंगे। ये ट्रेन पांच घंटे 25 मिनट लेगी। वहीं राजधानी एक्सप्रेस में नई दिल्ली तक का किराया तृतीय एसी में 1360, द्वितीय एसी में 1825 व प्रथम एसी में 2250 रुपये है। राजधानी दिल्ली पहुंचने में पांच घंटे 30 मिनट लेती है।

पांच मिनट का अंतर और किराये में करीब 250 रुपये से पांच सौ तक का अंतर है। दूसरी ओर कानपुर सेंट्रल से प्रयागराज व वाराणसी का किराया एक ही रखा गया है। कानपुर सेंट्रल से वाराणसी व प्रयागराज का तृतीय एसी का किराया 1050, द्वितीय एसी का किराया 1305 व प्रथम एसी का किराया 1600 रुपये रखा गया है।

ये ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली सप्ताह में छह दिन (शुक्रवार को छोड़कर) चलेगी। इसी तरह ये ट्रेन नई दिल्ली-वाराणसी छह दिन (शनिवार को छोड़कर) चलेगी। इस ट्रेन में प्रथम एसी का एक, द्वितीय एसी के चार व तृतीय एसी के 11 कोच लगेंगे।  

कानपुर से नई दिल्ली तक ट्रेन का किराया

वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस की तुलना

कोच श्रेणी

वंदे भारत एक्सप्रेस

राजधानी एक्सप्रेस

तृतीय एसी (3AC)

Rs 1,110

Rs 1,360

द्वितीय एसी (2AC)

Rs 1,430

Rs 1,825

प्रथम एसी (1AC)

Rs 1,755

Rs 2,250

वंदे भारत एक्सप्रेस : 5 घंटे 25 मिनट

राजधानी एक्सप्रेस : 5 घंटे 30 मिनट

 

ये रहेगा ट्रेन का ट्रेन के आवागमन का समय

ट्रेन संख्या 27421 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस वाराणसी से रात 8:50 बजे रवाना होगी। प्रयागराज रात 10:35 बजे पहुंचेगी, यहां पांच मिनट का ठहराव लेकर 10:40 बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल रात 12:40 बजे आएगी, पांच मिनट रुकने के बाद 12:45 बजे रवाना होगी। अलीगढ़ सुबह 3:55 बजे पहुंचेगी, वहां पांच मिनट का ठहराव लेगी, गाजियाबाद सुबह 5:25 बजे पहुंचेगी, नई दिल्ली सुबह 6:10 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 27422 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस नई दिल्ली से रात 9:40 बजे रवाना होकर गाजियाबाद रात 10:13 बजे पहुंचेगी। वहां से 10:15 बजे रवाना होकर अलीगढ़ रात 11:20 बजे पहुंचेगी। वहां से 11:23 बजे रवाना होकर कानपुर सेंट्रल रात 2:45 बजे आएगी। यहां से 2:50 बजे रवाना होकर प्रयागराज सुबह 5:05 बजे पहुंचेगी। प्रयागराज से 5:10 बजे रवाना होकर वाराणसी सुबह 7:10 बजे पहुंचेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।