कानपुर में बच्ची से दरिंदगी और हत्या के आरोपितों के घर चला बुलडोजर, जमींदोज हुआ दरिंदों का ठिकाना
कानपुर के बिधनू में 11 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों के घर पर न्यायालय के आदेश पर बुलडोजर चला। ग्राम समाज की 13 बिस्वा जमीन पर ...और पढ़ें

आरोपित का घर पर चलता बुल्डोजर। जागरण
HighLights
बालिका संग दुष्कर्म के आरोपितों के घर चला बुलडोजर, ट्यूबवेल समेत घर जमींदोज
न्यायालय के आदेश पर राजश्व टीम ने पुलिस बल के साथ की कार्रवाई
संवाद सहयोगी, बिधनू(कानपुर)। कानपुर के बिधनू में 11 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपितों पर बुलडोजर एक्शन हुआ। अवैध घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। न्यायालय के आदेश पर तहसीलदार और पुलिस बल ने ग्राम समाज की जमीन पर बने भवन व ट्यूबवेल को जमींदोज कर दिया।
बीती 16 मार्च की दोपहर करीब तीन बजे 11 वर्षीय बालिका घर से 200 मीटर दूर खेत में बकरी चरा रही थी। उसी दौरान गांव का आरोपित उसे अगवा कर ले गया था। इसके बाद उसने दो सगे भाइयों के साथ मिलकर बालिका संग सामूहिक दुष्कर्म किया था। बालिका के चीखने पर तीनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।
फिर शव को खेत में दफना दिया
इसके बाद देर रात पिता की मदद से 500 मीटर दूर झाड़ियों के पीछे गेंहू के खेत में शव दफना दिया था। बेटी के स्वजनों ने तलाश शुरू की। लेकिन वह कहीं नहीं मिली। फिर खेत में उसके शव के दफन होने की जानकारी मिली। पुलिस को सूचना दी गई और शव को बाहर निकाला गया।
आरोपित जेल में
पुलिस ने घटना के बाद एक एक करके चारो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं 48 घंटे के अंदर पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित को पैर पर गोली मारकर गिरफ्तार किया गया था। इधर जिलाधिकारी के निर्देश पर आरोपितों के अवैध कब्जों की रिपोर्ट तैयार कर न्यायालय में पेश की गई थी।
खबरें और भी
फिर हुई जमींदोज की कार्रवाई
बुधवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस बल समेत गांव पहुंचे नायब तहसीलदार राजेश तिवारी, आरआई रामभवन सिंह, लेखपाल कल्पना सिंह ने ग्राम समाज की 13 विश्वा जमीन पर बने ट्यूबवेल समेत घर को बुलडोजर से धराशाही करा दिया। कब्जा मुक्त हुई जमीन को ग्राम प्रधान को सुपुर्द कर दिया। निर्माण थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया न्यायालय के आदेश पर आरोपितों के अवैध कब्जों को गिराया गया है।