Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या कानपुर बनता जा रहा गांजा तस्करी का अड्डा, दो कारों में 218 किलो गांजा पकड़ा, कई इलाके तस्कर की जद में

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 03:45 PM (GMT+05:30)

    कानपुर में पुलिस ने दो कारों से 218 किलो गांजा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो ओडिशा से माल लाकर कानपुर समेत अन्य शहरों में सप्लाई करने वाल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कानपुर में दो कारों से 218 किलो गांजा जब्त

    2. ओडिशा से लाकर कानपुर, प्रतापगढ़ में होनी थी सप्लाई

    3. पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा, गिरोह के सरगना की तलाश

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में गांजा तस्करी का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। पुलिस के एक्शन के बावजूद एक के बाद एक तस्कर और भारी मात्रा में गांजा की तस्करी सामने आ रही है। ऐसा ही मामला शुक्रवार को भी सामने आया।

    पुलिस टीम ने ओडिशा से दो कारों में गांजा लेकर दूसरे शहरों में सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों को बिधनू और सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में पकड़ा। उनकी कारों से 218 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपित के मोबाइल से गिरोह के सरगना की कई वाट्सएप पर वाइस रिकार्डिंग मिली, जिसमें सरगना तस्करों को माल लेकर कहां-कहां सप्लाई करना है। इसकी जानकारी दे रहा है।

    एडीसीपी आपरेशन और साउथ सुमित सुधाकर रामटेके की टीम ने गुरुवार देर रात सेन पश्चिम पारा और बिधनू थाना क्षेत्र में स्विफ्ट और हांडा सिटी कार से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उन्होंने अपने नाम शिवम और रोहित बताए। उनकी कारों से 218 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसे ओडिशा से लाकर कानपुर, प्रतापगढ़ समेत शहरों में सप्लाई करने जा रहे थे।

    तस्कर के मोबाइल पर गिरोह के मास्टरमाइंड की वाट्सएप काल की रिकार्डिंग भी है, जिसमें वह गोलू से माल गाड़ी में रखवाने, चित्रकूट, प्रतापगढ़ समेत शहरों में किसे किसे गांजा सप्लाई करने जाना है बता रहा है। आरोपितों ने पूछताछ में इस धंधे से जुड़े -10-12 से लोगों के नाम बताए हैं, जिनका पता लगाने में टीम जुटी है।

    खबरें और भी

    पांच अगस्त को एक किलो गांजा समेत महिला तस्कर गिरफ्तार

    किदवई नगर थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि बुधवार को कजड़नपुरवा निवासी रेशमा को साकेत नगर से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से एक किलो 60 ग्राम गांजा बरामद किया गया। रेशमा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करके जेल भेजा गया।

    कोचिंग हब, पाश इलाकों से लेकर बस्तियों तक नशे के कारोबार

    नशे का अवैध कारोबार कोचिंग हब, पाश इलाकों से लेकर बस्तियों तक फैला हुआ है। सस्ते से लेकर महंगे सिंथेटिक ड्रग्स एलएसडी तक की तस्करी और बिक्री के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस ने पिछले एक महीने में करीब डेढ़ हजार किलो गांजा बरामद किया है। इसके अलावा चरस, स्मैक और एलएसडी की खेप भी पकड़ी, लेकिन लगातार कार्रवाई के बावजूद नशे के नेटवर्क पर शिकंजा नहीं कस सका है।

    पकड़े गए कई तस्कर

    काकादेव के चर्चित ड्रग तस्कर सुशील बच्चा समेत कई आरोपित गिरफ्तार किए गए थे। जांच में पुलिस और ड्रग तस्करों की कथित सांठगांठ के आरोप भी सामने आए थे। पुलिस ने सुशील बच्चा के मकान पर बैकहोलोडर चलाकर कार्रवाई भी की थी। हालांकि जेल से बाहर आने के बाद वह फिर सक्रिय हो गया है।

    इन क्षेत्र में ज्यादा तस्करी

    काकादेव, किदवई नगर, बर्रा, कल्याणपुर, चकेरी, कलक्टरगंज, हनुमंत विहार और नौबस्ता ऐसे थाना क्षेत्र हैं, जहां समय-समय पर नशे की तस्करी और बिक्री के मामले सामने आते रहे हैं। किदवई नगर की कजड़नपुरवा बस्ती और कल्याणपुर की सीटीएस बस्ती में भी अवैध नशे का कारोबार धड़ल्ले से चलता है। कार्रवाई के बाद कुछ दिन कारोबार बंद रहता है, लेकिन फिर दोबारा शुरू हो जाता है।

    यहां हाई प्रोफाइल ड्रग नेटवर्क मौजूद था

    हाल ही में एनआरआई सिटी क्लब में आयोजित एक पार्टी पर पुलिस की छापेमारी ने भी शहर में हाई-प्रोफाइल ड्रग नेटवर्क की मौजूदगी का राजफाश किया था। पुलिस ने मौके से एलएसडी, चरस, गांजा और शराब बरामद की थी। मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने पाश इलाकों, कैफे और शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष अभियान भी चलाया। पुलिस ने आपरेशन व्हाइट पाउडर के तहत शैक्षणिक संस्थानों और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई।