यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kanpur News: स्टंटबाजी में कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, मां की मौत-बेटी गंभीर; देखें VIDEO
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ नाबालिग कार से स्टंट कर रहे थे। इस दौरान उनके चपेट में स्कूटी सव ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर। साकेत नगर डब्ल्यू ब्लाक निवासी अनूप मिश्रा की पत्नी भावना शुक्रवार शाम 12 वर्षीय बेटी को लेकर स्कूटी स्कूल जा रही थी। अभी वह साकेत नगर रोड पर पहुंची थीं कि वह एक कार पर बैठे लोग स्टंटबाजी कर रहे थे।
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह घूमकर स्कूटी से टकरा गई। हादसे में पत्नी की मौत हो गई और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में सीसी कैमरे के वीडियो भी प्रचलित हुए।

हादसे में मृत भावना की फाइल फोटो। जागरण
कानपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत, घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल #Kanpur pic.twitter.com/jymhOhZrRA
— Vivek Shukla (@VivekshuklaLive) August 3, 2024
पिता ने कार के नंबर के आधार पर किदवई नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पिता ने बताया कि कार सवार नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कर मलिक को हिरासत में ले लिया है।
इसे भी पढ़ें-महादेव के शहर काशी में चल रहा था हुक्काबार, पुलिस ने मारा छापा तो मचा हड़कंप
इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में सेवानिवृत्त बैंककर्मी 33 घंटे डिजिटल अरेस्ट, पुलिस ने मुक्त कराया