Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं कानपुर की सोनाक्षी गोयल के 99.6% अंक, नीट पेपर लीक पर भड़कीं, कहा- 'एजुकेशन सिस्टम फेल है'

    By Vivek MishraEdited By: Anurag Shukla
    Updated: Wed, 13 May 2026 03:03 PM (GMT+05:30)

    कानपुर की सोनाक्षी गोयल ने सीबीएसई 12वीं साइंस स्ट्रीम में 99.6% अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने नीट पेपर लीक और परीक्षा स्थगन को लेकर देश की शिक्षा व्य ...और पढ़ें

    सोनाक्षी गोयल। जागरण

    सोनाक्षी गोयल। जागरण

    HighLights

    1. सोनाक्षी गोयल ने सीबीएसई 12वीं में 99.6% अंक प्राप्त किए

    2. नीट पेपर लीक पर जताई शिक्षा व्यवस्था की विफलता

    3. भविष्य को लेकर चिंता और व्यवस्था के प्रति नाराजगी

    जागरण संवाददाता, कानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से बुधवार को 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। कानपुर से 27 केंद्रों में 12वीं में 12 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। वहीं, अब तक प्राप्त जानकारी में छात्रा सोनाक्षी गोयल ने बाजी मारी हैद्ध

    सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर की छात्रा सोनाक्षी गोयल ने सीबीएसई 12वीं साइंस स्ट्रीम में 99.6% अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। हालांकि, अपनी इस बड़ी जीत के बावजूद सोनाक्षी के चेहरे पर भविष्य को लेकर चिंता और व्यवस्था के प्रति नाराजगी दिखी। नीट परीक्षा दे चुकी सोनाक्षी ने हालिया पेपर लीक और परीक्षा स्थगन को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे देश के एजुकेशन सिस्टम की विफलता करार दिया है।

    सर्वोदय नगर निवासी सोनाक्षी ने अंग्रेजी में 98, फिजिक्स में 94, केमिस्ट्री, बायो, वोकल म्यूजिक और कथक में 100-100 अंक पाए है। डाक्टर बनने का सपना संजोकर नीट दे चुकी सोनाक्षी ने पेपर स्थगित होने को बताया एजुकेशन सिस्टम फेल्योर।

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर, कमला नगर में विज्ञान संकाय की छात्रा सोनाक्षी गोयल ने 99.6, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में मानविकी संकाय छात्रा अनुष्का दीक्षित ने 98.8, सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर में मानविकी संकाय की छात्रा अक्षरा सिंह ने 98.6 और छात्रा गौरवी जायसवाल ने 98.6, डीपीएस कल्याणपुर में मानविकी संकाय की छात्रा नव्या दीक्षित ने 98.6 प्रतिशत अंक पाकर परीक्षा उत्तीर्ण की। उत्कृष्ट अंक पाकर ये मेधावी छात्र व छात्राएं बने हैं।

    खबरें और भी

    बोर्ड की ओर से पहली बार कराई गई आन स्क्रीन मार्किंग का असर परिणाम पर दिखा। जिले से 13,500 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे जिनमें से 11,638 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिले का ओवरआल पास प्रतिशत 86.21 प्रतिशत रहा। जबकि लखनऊ रीजन का ओवरआल पास प्रतिशत 82.21 प्रतिशत रहा।

    कानपुर सीबीएसई 12वीं मेधावी सूची - 2026

    नाम स्कूल का नाम प्रतिशत (%)
    सोनाक्षी गोयल सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर 99.6
    अनुष्का दीक्षित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल 98.8
    अक्षरा सिंह / गौरवी जायसवाल सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर 98.6
    नव्या दीक्षित डीपीएस, कल्याणपुर 98.6
    अदीबा / तनिष्का / इंद्री सनातन धर्म / डीपीएस कल्याणपुर / डीपीएस बर्रा 98.0
    शिवांशी सिंह / अर्पिता शुक्ला केडीएमए बर्रा / मंटोरा पब्लिक स्कूल 98.0
    प्रांजुल गुप्ता एलेन हाउस पब्लिक स्कूल, पनकी 97.8
    यशिका जैन / अविका सिंह डीपीएस, आजाद नगर 97.6 / 97.4
    श्वेता विश्वकर्मा केंद्रीय विद्यालय, आइआइटी 97.4

    *यह सूची प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है। सभी मेधावियों को बधाई!