Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cricket News: ग्रीन पार्क कानपुर कर्नल सीके नायडू मुकाबला, 170 रन पर सिमटी चंडीगढ़ टीम

    By Ankush ShuklaEdited By: Anurag Shukla
    Updated: Fri, 06 Feb 2026 12:43 PM (IST)

    कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के अंतिम लीग मुकाबले में कानपुर के ग्रीन पार्क में उप्र और चंडीगढ़ भिड़ रहे हैं। चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, लेकिन खर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कर्नल सीके नायडू ट्राफी के लीग चरण के अंतिम मुकाबले में आज आमने-सामने उप्र और चंडीगढ़ की टीम

    2. लोकल ब्वाय आदर्श की कप्तानी में उत्तर प्रदेश की टीम ने चंडीगढ़ के अब तक तीन विकेट गिरा दिए हैं

    जागरण संवाददाता, कानपुर। ग्रीन पार्क में खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्राफी के लीग चरण के अंतिम मुकाबले का पहला दिन उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों के नाम रहा। घरेलू मैदान में शुक्रवार को उप्र के स्पिनर अक्षु ने छह और मध्यम गति के गेंदबाज विजय ने तीन विकेट लेकर चंडीगढ़ की पहली पारी को 170 रनों पर समाप्त कर दिया। हालांकि जवाब में उप्र की शुरुआत भी बेहद खराब रही और शीर्ष तीन बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक उप्र टीम तीन विकेट पर 46 रन ही बना सकी है और चंडीगढ़ से अभी 124 रन पीछे है।

    मुकाबले में मेहमान टीम चंडीगढ़ ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। सलामी जोड़ी दुष्यंत (19) को विजय कुमार और अरनव बंसल (40) को शुभम मिश्रा ने पवेलियन की राह दिखाई। 76 पर दो विकेट गिरने के बाद चंडीगढ़ के शेष बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षु बाजवा की फिरकी और मध्यम गति के गेंदबाज विजय कुमार की सटीक लेंथ के सामने शेष आठ बल्लेबाज 94 रन ही बना सके। भोजन काल से पहले अक्षु ने राघव वर्मा (15), निखिल (25), कप्तान आरुष भंडारी (3) और अधिराज (0) को आउट कर चंडीगढ़ को चार झटके दिए।

    भोजन काल के बाद अक्षु को दूसरे छोर से विजय की सटीक लेंथ का साथ मिला। विजय ने देवांग कौशिक (26) को कार्तिकेय के हाथों कैच कराया। चंडीगढ़ का आठवां विकेट निशंक बिरला (0) और नौवां विकेट जसकीरत (0) के रूप में गिरा। निशंक और जसकीरत भी अक्षु की फिरकी में फंसकर पगबाधा हुए। अंतिम बल्लेबाज आर्यन दुग्गल (22) ने इवराज (8) के साथ महत्वपूर्ण रन जोड़े। आर्यन बड़ा शाट लगाने के चक्कर विजय की गेंद पर बोल्ड हुए।

    कप्तान ने किया निराश, 46 पर गिरे तीन विकेट

    घरेलू मैदान ग्रीन पार्क में पहली बार कप्तान के रूप में उतरे उप्र के सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह कुछ खास नहीं कर पाए। लोकल ब्वाय आदर्श सिंह (2) पर आर्यन दुग्गल का शिकार हुए। कप्तान के जल्दी आउट होने के बाद सिद्धार्थ चौधरी (21) और रितुराज शर्मा (9) पर निशंक बिरला का शिकार हुए। चंडीगढ़ के 170 रनों के जवाब में उप्र पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 46 रन बना चुका है। पिच पर काव्य (9) और शुभम (5) रन बनाकर डटे हुए हैं।

    खबरें और भी

    पिच क्यूरेटर को किया याद, काली पट्टी बांधकर उतरे खिलाड़ी

    बीसीसीआइ के कंसल्टेंट क्यूरेटर शिव कुमार के हाथों बनी पिच पर उतरे उप्र और चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे। उप्र टीम के मुख्य कोच ज्ञानेंद्र पांडेय, सपोर्ट स्टाफ, यूपीसीए के नोडल अधिकारी सुजीत कुमार, क्यूरेटर भूपेंद्र सिंह, तालिब खान और अन्य शामिल हुए।


    जीत से उप्र को मिलेगा नाकआउट का टिकट

    कर्नल सीके नायडू ट्राफी का लीग चरण का अंतिम मुकाबला शुक्रवार से ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। चार दिवसीय मुकाबले में एलीट डी ग्रुप के दूसरे स्थान पर काबिज उप्र का सामना सातवें स्थान की टीम चंडीगढ़ से है। उप्र की टीम को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिल रहा है। घरेलू मैदान में बतौर कप्तान लोकल ब्वाय आदर्श के कंधों पर टीम को जीत दिलाने और नाकआउट में प्रवेश दिलाने का जिम्मा होगा।

    गुरुवार को किया था कड़ा अभ्यास

    ग्रीन पार्क स्टेडियम में गुरुवार को मुख्य कोच ज्ञानेंद्र पांडेय की देखरेख में उप्र की टीम ने कड़ा अभ्यास किया। कोच ने कप्तान आदर्श और टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ मैच की रणनीति बनाई। फिटेनस के बाद हुए नेट्स में आदर्श, दीपक राजपूत, काव्य, रितुराज शर्मा, मो. अमान, अली जफर मोहसिन ने जमकर बल्लेबाजी अभ्यास किया। वहीं, प्रशांतवीर, विजय कुमार, शुभम मिश्रा, अक्षु ने सटीक लाइन लेंथ पर गेंदबाजी की। दूसरी ओर चंडीगढ़ के खिलाड़ी पिच को मिजाज को समझने के लिए ग्रीन पार्क छात्रावास के प्रशिक्षु गेंदबाजों के सामने डटकर बल्लेबाजी करते दिखे। करीब दो घंटे बल्लेबाजी करने के बाद चंडीगढ़ के दुष्यंत, अरनव, राघव, आरुष, देवांग, अभिराज तथा गेंदबाज आर्यन, हरीश, साहिल ने गेंदबाजी कर पिच से मिलने वाली मदद और सटीक लेंथ की खोज की।

    जीत का सिलसिला जारी रहेगा

    उप्र की टीम के मुख्य कोच ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि कर्नल सीके नायडू ट्राफी में उप्र ने उत्तराखंड के खिलाफ 30 जनवरी से दो फरवरी तक खेले गए मुकाबले में पारी और 15 रन की जीत हासिल की है। अब घरेलू मैदान में उप्र की टीम चंडीगढ़ पर जीत हासिल कर नाकआउट की राह बनाने उतरेगी। हमारी टीम हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। निश्चित ही उप्र को घरेलू परिस्थितियों में खेलने का फायदा मिलेगा। फिर भी अहम मुकाबले में चंडीगढ़ को हल्के में नहीं लेगी।