विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में 5वीं की छात्रा को मुस्लिम युवकों ने किया ब्लैकमेल, डेढ़ लाख वसूले, समझौता कराने पर दारोगा निलंबित

Published: Wed, 04 Nov 2026 03:40 PM (IST)

कानपुर में एक 13 वर्षीय छात्रा को मुस्लिम युवकों ने ब्लैकमेल कर डेढ़ लाख रुपये वसूले। शिकायत पर पुलिस आयुक्त ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 13 वर्षीय छात्रा से मुस्लिम युवकों ने की ब्लैकमेलिंग।

  2. पीड़िता से 1.52 लाख रुपये की हुई वसूली।

  3. समझौता कराने वाले दारोगा नवीन कुमार निलंबित किए गए।

जागरण संवाददाता, कानपुर। पुलिसकर्मियों को भी अब कार्रवाई का डर नहीं है, तभी वह उच्च पद पर बैठे अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना तो दूर उन पर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग भी करने लगे हैं। बुधवार को ऐसा ही मामला पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचा, जहां 13 साल की किशोरी की मां ने चार-पांच मुस्लिम युवकों पर बेटी को ब्लैकमेल कर करीब 1.52 लाख रुपये वसूलने और फिर रुपये नहीं देने पर धमकाने की बात कही।

मामले में मुकदमे के आदेश दिए गए तो एक दारोगा ने पीड़िता को बुलाकर कहा कि पुलिस आयुक्त (सीपी) नहीं समाधान हम करेंगे। यह बात पता चलते ही पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए दारोगा को निलंबित करने के साथ घाटमपुर थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज कर आरोपितों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

घाटमपुर क्षेत्र की एक महिला 13 वर्षीय बेटी के साथ पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल से मिली। आरोप है कि कस्बे के एक युवक ने बेटी से इंस्टाग्राम पर बातचीत की और उसका स्क्रीनशाट ले लिया। इसके बाद उसे प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। एक से 31 अक्टूबर के बीच उससे 55 हजार रुपये नकद व उनके मोबाइल फोन के ई-वालेट, फोनपे व अन्य माध्यमों से 97 हजार रुपये वसूल लिए।

महिला ने बताया कि वह पुलिस चौकी गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि चौकी प्रभारी शिवा सिंह व एसआइ नवीन कुमार समझौता कराने का दबाव बनाने लगे। पुलिस आयुक्त ने बताया कि दारोगा नवीन को निलंबित कर जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur Traffic: कानपुर में 6 नवंबर से 3 दिन रूट डायवर्जन, Dhanteras-Diwali पर घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लान

यह भी पढ़ें- दीपावली और छठ पर रेलवे का अतिरिक्त इंतजाम, कानपुर से बिहार, हावड़ा और गोरखपुर के लिए 65 स्पेशल ट्रेनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।