विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस कंपनी में CSJMU के सात विद्यार्थियों का हुआ सेलेक्शन, मिला 5.5 लाख का पैकेज

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:34 PM (IST)

सीएसजेएमयू के सात मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्रों को अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस में 5.5 लाख वार्षिक सीटीसी पर नौकरी मिली है।

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस कंपनी में CSJMU के सात विद्यार्थियों का हुआ सेलेक्शन।

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस कंपनी में CSJMU के सात विद्यार्थियों का हुआ सेलेक्शन।

HighLights

  1. सीएसजेएमयू के सात छात्रों का अदाणी डिफेंस में चयन।

  2. मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को मिला 5.5 लाख का पैकेज।

  3. छात्र ग्वालियर में रक्षा उपकरणों के निर्माण में योगदान देंगे।

जागरण संवाददाता, कानपुर। सीएसजेएमयू के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी तकनीकी प्रतिभा और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के बल पर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। देश की अग्रणी रक्षा एवं एयरोस्पेस क्षेत्र की कंपनी अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के वर्ष 2027 बैच के विद्यार्थियों को नौकरी मिली।

इनमें दिव्यराज तोमर, घनश्याम, रोहित वर्मा, देव कृष्ण शर्मा, सुधीर तिवारी एवं चिरंजीव त्रिपाठी व वर्ष 2026 बैच की सुश्री टीना स्वर्णकार को 5.5 लाख वार्षिक सीटीसी के आकर्षक पैकेज पर नौकरी मिली है।

चयनित प्रतिभागी को ग्वालियर स्थित आधुनिक विनिर्माण संयंत्र में रक्षा उपकरणों के निर्माण एवं विकास से जुड़ी गतिविधियों में योगदान देंगे। कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग और संपूर्ण विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।

प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रोफेसर प्रवीण भाई पटेल ने कहा कि चयन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान, समस्या-समाधान क्षमता, व्यावहारिक समझ और रक्षा क्षेत्र में कार्य करने की अभिरुचि का आकलन किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।