विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हैलो! दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा गया है आपका लड़का…', जालसाजों ने दारोगा को ही बना लिया ठगी का शिकार

Updated: Sun, 07 Apr 2024 11:49 AM (IST)

इन दिनों साइबर अपराध ने जोर पकड़ा हुआ है। साइबर चोर नए-नए हथकंडे के जरिए लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। आम लोगों के आलावा अब वह पुलिस और प्रशासन को ...और पढ़ें

जालसाजों ने दारोगा को ही बना लिया ठगी का शिकार
जालसाजों ने दारोगा को ही बना लिया ठगी का शिकार

जागरण संवाददाता, कानपुर। Cyber Fraud: हैलो! आपके बेटे ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। लड़की कोमा में है, जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। अब आपका बेटा जिंदगी भर के लिए जेल में सड़ेगा। यह काल इंटरनेट के माध्यम से यातायात विभाग में तैनात उपनिरीक्षक के पास आयी।

काल करने वालों ने वाट्सएप पर पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति की फोटो भी लगा रखी थी। अपनी बात कहने के बाद एक किशोर से बात भी करवाई जो रोते हुए खुद को बचाने की मिन्नतें कर रहा था। उपनिरीक्षक को धमकाया कि उसके बेटे का एनकाउंटर कर दिया जाएगा।

उपनिरीक्षक ने अपने बेटे की जान बचाने के लिए 72 हजार रुपये आनलाइन माध्यम से भेजे। इसके बाद जब उन्होंने अपने बेटे से बात की तो साइबर ठगी की जानकारी लगी। उन्होंने साइबर थाने में अपनी शिकायत दर्ज करा दी है।