विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डीप ब्रीथिंग एक्सरसाइज से मजबूत होते हैं फेफड़े, क्षमता बढ़ाने में फिजियोथेरेपी है कारगर

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Wed, 26 May 2021 08:55 AM (IST)

कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद अब फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने के लिए फिजियोथेरेपिस्ट से आम दिनों की तुलना ...और पढ़ें

पोस्ट कोविड मरीजों ने फिजियोथेरेपी का सहारा लेना शुरू किया है।
पोस्ट कोविड मरीजों ने फिजियोथेरेपी का सहारा लेना शुरू किया है।

कानपुर, जेएनएन। फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने में योग और फिजियोथेरेपी कारगर साबित हो रही है। इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट की ओर से शुरू की गई टेली मेडिसिन सेवा का लोग लाभ उठा रहे हैं। घर में आइसोलेट संक्रमितों के साथ संक्रमण से स्वस्थ होकर लौटे मरीज लगातार फिजियोथेरेपिस्ट से संपर्क कर कमजोर फेफड़ों को दुरुस्त रखने के प्रयास में हैं। फिजियोथेरेपिस्ट के मुताबिक आम दिनों की तुलना में 30 से 40 फीसद अधिक लोक संपर्क कर रहे हैं। एक दिन में आने वाले तकरीबन 150 फोन कॉल्स में ज्यादातर लोग सांस लेने में समस्या बता रहे हैं।

Case 1 : 43 वर्षीय अन्नू संक्रमण काल में लगातार फिजियोथेरेपिस्ट से संपर्क बनाकर फेफड़े और लंग्स इंफेक्शन दुरुस्त रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज कर रहीं हैं। वे बतातीं हैं कि फिजियोथेरेपी से आक्सीजन की कमी महसूस नहीं हुई। लंग्स इंफेक्शन में फायदा हुआ। वे डायटीशियन से भी सलाह लेती रहीं।

Case 2 : 55 वर्षीय मनोज कुमार को कोविड संक्रमण के कारण सप्ताह भर तक आइसीयू में रहना पड़ा। लंग्स में संक्रमण के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। स्वस्थ होने के बाद भी उन्होंने फिजियोथेरेपिस्ट से संपर्क किया और नियमित डीप ब्रीथिंग एक्सरसाइज की। इससे लाभ मिला।

कर सकते हैं ये एक्सरसाइज

-नाक से धीरे-धीरे लंबी सांस लेकर मुंह से छोड़े। इससे फेफड़े मजबूत होते हैं।

-नियमित रूप से अनुलोम-विलोम और कपालभाति करने से रक्त संचार बेहतर होता है। आक्सीजन लेवल भी बढ़ता है।

-नियमित दौडऩा और टहलना फायदेमंद होता है।

-नाक से लंबी सांस लेकर बैलून फूलाने की कोशिश करते रहे। दिन में चार से पांच बार इस एक्सरसाइज को करें।

-आइसोलेशन में रह रहे घर के अंदर ही लंबी सांस लेकर दोनों हाथ उठाएं और छोड़ें।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

ज्यादातर लोग फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने की एक्सरइसाइज पूछ रहे हैं उन्हें गुब्बारा फूलाना और शंख बजाना आदि घरेलू थेरेपी दी जा रही हैं। पोस्ट कोविड लोगों में हाथ पैर का दर्द, थकान, सांस फूलना का आदि का उपचार फोन पर बताया जा रहा है। - डॉ. स्टेनली ब्राउन, सचिव इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट।

ज्यादातर फोन सांस लेने में दिक्कत के आ रहे हैं। उन्हें फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने वाली एक्सरसाइज के साथ बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। गर्भवती को भी टिप्स दिए जा रहे हैं, ताकि उन्हें लाभ हो। -डॉ. दीक्षा सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।