विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर विमान हादसा: घटनास्थल पर पहुंची DGCA की टीम, शुरू की जांच पड़ताल

Published: Thu, 27 Aug 2026 06:32 PM (IST)

डीजीसीए ने कानपुर में हुए प्रशिक्षण विमान हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। सहायक निदेशक शेख अतहर हुसैन ...और पढ़ें

गंगा बैराज के नत्थापुरवा गांव के खेत में घटनास्थल पर पड़ा ट्रेनी विमान का मलबा

गंगा बैराज के नत्थापुरवा गांव के खेत में घटनास्थल पर पड़ा ट्रेनी विमान का मलबा

HighLights

  1. डीजीसीए ने कानपुर प्रशिक्षण विमान हादसे की जांच शुरू की।

  2. सहायक निदेशक ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

  3. विमान के तकनीकी सिस्टम और मौसम की पड़ताल की जाएगी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। प्रशिक्षण विमान हादसे की विस्तृत जांच के लिए डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) की टीम सक्रिय हो गई है।

डीजीसीए के सहायक निदेशक (एयर सेफ्टी) शेख अतहर हुसैन लखनऊ से कानपुर पहुंचकर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में विमान के तकनीकी सिस्टम, इंजन, नियंत्रण प्रणाली, उड़ान से पहले की स्थिति और मौसम संबंधी परिस्थितियों की पड़ताल की जाएगी।

दुर्घटनाग्रस्त विमान टेकनम पी2006टी था, जिसका संचालन गर्ग एविएशन लिमिटेड कर रहा था। हादसे में विमान में सवार पायलट प्रशिक्षक और प्रशिक्षु पायलट की मौत हुई है। जांच अधिकारी दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के साथ ही मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाएंगे।

यह भी पढ़ें- कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, दोनों पायलट की मौत; गंगा बैराज के पास हुआ हादसा