विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, कच्चे मकान की छत ढहने से दादी, बहू और 21 दिन के मासूम की मौत

Published: Sun, 08 Nov 2026 04:33 PM (GMT+05:30)

कानपुर के पनकी पड़ाव में दीपावली पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां कच्ची कोठरी की छत गिरने से दादी सास, ...और पढ़ें

दादी सास विनोदिनी शुक्ला, 21 दिन के मासूम आरव, 28 वर्षीय बहू अंशिका की फाइल फोटो। स्वजन

दादी सास विनोदिनी शुक्ला, 21 दिन के मासूम आरव, 28 वर्षीय बहू अंशिका की फाइल फोटो। स्वजन

HighLights

  1. पनकी पड़ाव के भवसिंह में दीपावली पर हुआ दर्दनाक हादसा

  2. आधे घंटे की मशक्कत के बाद मलबे से निकाले गए तीनों

  3. दीपावली पर तीन पीढ़ियों की खुशियां छिनीं

जागरण संवाददाता, कानपुर। पनकी पड़ाव के भवसिंह में दीपावली के त्योाहार पर हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। घर के एक हिस्से में बनी कच्ची कोठरी की छत अचानक भरभराकर गिर गई।

मलबे में दबकर 65 वर्षीय दादी सास विनोदिनी शुक्ला, 28 वर्षीय बहू अंशिका और 21 दिन के मासूम आरव की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। तीन पीढ़ियों की एक साथ मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मुहल्ले के लोग भी इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हैं।

पनकी पड़ाव भवसिंह निवासी लालू शुक्ला के दो बेटे हर्ष शुक्ला उर्फ रामजी और लाखन शुक्ला हैं। उनकी पत्नी विनोद कुमारी की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। हर्ष स्टील अथारिटी में ठेकेदार के अंडर में काम करते हैं। दो साल पहले कमला नगर निवासी अंशिका से उसकी शादी हुई थी।

21 दिन पहले ही अंशिका को बेटा हुआ है जिसका नाम आरव रखा गया है। दीपावली पर रविवार सुबह सभी घर के काम में व्यस्त थे जबकि हर्ष और लाखन साफ सफाई कर रहे थे। सुबह करीब सात बजे अंशिका अपने नवजात बेटे आरव और दादी विनोदिनी के साथ घर के एक तरफ बनी कच्ची कोठरी में थीं।

इसी दौरान अचानक कच्ची छत भरभराकर नीचे आ गिरी। तीनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और सभी मलबे में दब गए। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। मौके पर अफरातफरी मच गई। पड़ोसियों ने शोर मचाते हुए राहत-बचाव शुरू किया।

क सुरेंद्र मैथानी,डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी,एडीसीपी पश्चिम योगेश कुमार सिंह,तहसीलदार सदर विनय कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे। काफी समझाने पर करीब दो घंटे बाद स्वजन पोस्टमार्टम को तैयार हुए और तीनों के शव एंबुलेंस से पोस्टमार्टम हाउस भेजे गये।

दीपावली पर एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा है। 21 दिन पहले जिस घर में नवजात के आने की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब तीन मौतों के बाद सन्नाटा और अपनों को खोने का गम है।


- कच्चे मकान की छत गिरने से हादसा हुआ है,स्वजन को समझाकर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। प्रशासन के अधिकारियाें से बातचीत कर परिवार को जो भी संभव आर्थिक सहायता होगी उन्हें दिलाने का प्रयास किया जायेगा।
- एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी पश्चिम

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।