Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में साथ रहने से मना किया तो पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, इधर, नेत्रहीन मां को बेटे-बहू ने लात-घूंसों से पीटा

    Updated: Fri, 08 May 2026 09:01 PM (IST)

    कानपुर में दो शर्मनाक घटनाएं सामने आईं। बाबूपुरवा में पति ने पत्नी को जिंदा जलाया क्योंकि उसने साथ रहने से इनकार कर दिया था, जबकि बिठूर में बेटे-बहू न ...और पढ़ें

    ये फोटो एआई जनरेटेड है।

    ये फोटो एआई जनरेटेड है।

    जागरण संवाददाता, कानपुर।  कानपुर में शर्मनाक वारदात सामने आई हैं। बाबूपुरवा में सुलह से इंकार करने पर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया। जुमे की नमाज के दौरान मायके जाकर पति ने वारदात को अंजाम दिया। इधर, बिठूर में मकान के बंटवारे को लेकर बेटे गुल मोहम्मद और बहू रिजवाना ने अपनी 70 वर्षीय नेत्रहीन मां को बेरहमी से पीटा। दोनों मामलों में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

    ज्वलनशील पदार्थ डाल करके लगाई आग

    बाबूपुरवा में पत्नी के साथ रहने से इंकार करने पर पति ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को पड़ोसियों ने पुलिस की मदद से एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद आरोपित पति मौके से फरार हो गया। 

    पांच साल पहले हुआ था निकाह


    बाबूपुरवा निवासी गुलफशां का निकाह पांच वर्ष पहले बेगमपुरवा के हसीनों की गली में रहने वाले शीबू से हुआ था। दोनों का एक पांच वर्षीय बेटा अशान भी है। गुलफशां की विधवा बहन सलमा ने बताया कि शीबू अक्सर उनकी बहन के साथ मारपीट करता था। करीब पांच महीने पहले वह गुलफशां को छोड़कर चला गया था और बेटे को भी अपने साथ ले गया था। तभी से गुलफशां मायके में रह रही थी। दो दिन पहले शीबू लौटा और गुलफशां को अपने साथ ले जाने की बात कही। उसने अपनी गलती मानते हुए साथ में ठीक से रहने का भरोसा भी दिया, लेकिन इसके बावजूद गुलफशां ने साथ रहने से इंकार कर दिया था।

    जुमे नमाज के दौरान लगाई आग

    इसी बात से नाराज शीबू शुक्रवार दोपहर जुम्मे की नमाज के दौरान घर पहुंचा। गुलफशां अकेली थी, तभी शीबू उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी गुलफशां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे एलएलआर अस्पताल पहुंचाया। बाबूपुरवा थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि पति के घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

    खबरें और भी

    बिठूर में घर के बंटवारे को लेकर बेटे-बहू ने वृद्ध नेत्रहीन मां को पीटा

    बिठूर में मकान के बंटवारे को लेकर विवाद कर बेटे और बहू ने 70 वर्षीय नेत्रहीन मां को लात-घूंसों से पीट दिया। मामले में पीड़िता के पति ने आरोपित बेटे और बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। <br/><br/>बिठूर के पेम गोसाइनपुर वृद्ध इस्लाम की 70 वर्षीय नेत्रहीन पत्नी जुलेखा और तीन बेटों व बहू के साथ रहते हैं। उनका एक बेटे गुल मोहम्मद व उसकी पत्नी रिजवाना मकान के बंटवारे को लेकर आए घर पर विवाद करती है। गुरुवार को दोनों ने जुलेखा को लात-घूंसों से पीटा। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और उनके पति की तहरीर पर बेटे-बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।