Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा, बोले- 2027 चुनाव में विपक्ष की भ्रमित राजनीति का देंगे जवाब

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 10:08 PM (IST)

    डॉ. रोहित मिश्र ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा विपक्ष की भ्रम फैलाने वाली राजनीति का लोकतांत्रिक जवाब देगा। उन्होंने कानपुर में युवा ...और पढ़ें

    नौबस्ता में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा का स्वागत करते कार्यकर्ता । जागरण


    नौबस्ता में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा का स्वागत करते कार्यकर्ता । जागरण

    HighLights

    1. युवा मोर्चा 2027 चुनाव में विपक्ष को लोकतांत्रिक जवाब देगा

    2. कानपुर में डॉ. रोहित मिश्र का भव्य स्वागत, बुलडोजर से पुष्पवर्षा

    3. बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया गया

    जागरण संवाददाता, कानपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. रोहित मिश्र ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति देश का युवा है। यही युवा वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव में राष्ट्रविरोधी सोच और विपक्ष की भ्रम फैलाने वाली राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगा। आज देश का युवा भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने ये बातें अपने दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित युवा मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक में कहीं।


    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव लगातार युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यूपी का युवा अब उनके झूठ और भ्रम के जाल में नहीं फंसने वाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य करने वाला युवा ही विकसित भारत के निर्माण का आधार बनेगा।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा युवाओं को केवल राजनीतिक भागीदारी ही नहीं, बल्कि नेतृत्व के अवसर भी प्रदान कर रही है। आह्वान किया कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और प्रत्येक युवा तक भाजपा की नीतियों एवं केंद्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं।

    बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी अभियानों, बूथ सशक्तिकरण, हर घर तिरंगा अभियान और वर्ष 2027 के लक्ष्य को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसके बाद फूलबाग चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मधुराज विश्वकर्मा, सौरभ बाजपेयी, आशीष तिवारी भी थे।

    खबरें और भी

    शहर के विभिन्न चौराहा-तिराहा पर स्वागत

    प्रदेश अध्यक्ष के शहर आगमन पर युवाओं ने उनका स्वागत किया। दोपहर 12 बजे जाजमऊ पहुंचने पर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवबीर भदौरिया शिवाजी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू एवं प्रदेश मंत्री अरविंद राज त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। जाजमऊ से हरजेंद्र नगर, लाल बंगला होते हुए पीएसी मोड़ पर बुलडोजर से पुष्प वर्षा हुई। श्याम नगर, यशोदा नगर, नौबस्ता चौराहा, वृंदावन तिराहा पर भी स्वागत हुआ। मेघदूत चौराहा, बड़ा चौराहा, चुन्नीगंज, बजरिया, मोतीझील गेट एवं जेके टेम्पल पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने इसे ऐतिहासिक स्वागत बताया और युवाओं से चुनावी मोड में आने का आवाहन किया।