विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में अफवाहों का आतंक, सड़कों पर डर, रात में अनजान जगहों पर जानें से बचें, मासूमों पर कहर

Published: Sun, 14 Sep 2025 09:25 PM (IST)

कानपुर में चोरों की अफवाहों के चलते भीड़ ने कई लोगों के साथ मारपीट की जिनमें मानसिक रूप से कमजोर ...और पढ़ें

चोरों की अफवाह के बीच मानसिक मंदित महिला को खंभे से बांधकर पीटा। इंटरनेट मीडिया
चोरों की अफवाह के बीच मानसिक मंदित महिला को खंभे से बांधकर पीटा। इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. संदिग्ध मानकर पीटने वाली भीड़ पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
  2. कानपुर में पुलिस की अपील-अफवाहों को न फैलाएं

जागरण संवाददाता, कानपुर। यूपी में हर गली मुहल्ले में अफवाहों का खौफ है। रातें लोगों को डरावनी लग रही हैं। इन्हीं रात में अनजान गलियों ने लोगों का जाना खतरे से खाली नहीं। लोग चोर समझकर उन्हें पीट रहे हैं। कई मजदूर, मानसिक मंदित लोग इस खौफ के शिकार हो रहे हैं। रात में जरा सा शोर लोगों को दहशत में डाल रहा है। इधर, पुलिस ने अपील की है कि किसी भी अफवाह पर यकीन न किया जाए। कोई भी संदिग्ध दिखे तो पुलिस को सूचना दें।

गांव से लेकर शहर तक मचे चोर-चोर के शोर में आम आदमी शिकार हो रहा है। अफवाहों के बीच दहशतजदा भीड़ बिना कुछ सोचे समझे ही आम आदमी को संदिग्ध मानकर हमलावर हो रही है। बीते कुछ दिनों में भीड़ ने मानसिक मंदित से लेकर मजदूर और आटो चालक को बांधकर जमकर पीटा। अब अफवाहों की रोकथाम के लिए पुलिस भी एक्शन मोड़ पर आ गई है। बेवजह आम आदमी को पीटने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना-एक-मानसिक मंदित महिला को पीटा

बर्रा सात में शनिवार रात तीन बजे मानसिक मंदित महिला के साथ ही चार युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे थे। कुछ देर बाद सभी एक खाली प्लाट में घुसे तो आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर चारों युवक महिला को छोड़कर मौके से भाग निकले। लोगों ने महिला को पकड़ा और उसे खंभे में बांधकर पीट दिया। इसी बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कराकर महिला का छुड़ाया। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ के बाद महिला के परिवार वालों से संपर्क किया गया। इस पर उसके मानसिक मंदित होने की जानकारी हुई। वह चार दिन से लापता थी, जिसे परिवार वाले भी तलाश रहे थे। पूछताछ के बाद महिला को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। अगर, तहरीर देते हैं तो आरोपित भीड़ के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। \\I

घटना-दो-आटो चालक को भीड़ ने पकड़ा पीटा

बर्रा एच ब्लाक में सवारी को छोड़ने आए आटो चालक को भीड़ ने चोर समझकर बेरहमी से पीट दिया। उसके बेहोश होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह दामोदर नगर में मजदूरी करके लौट रहे तीन युवकों में से एक हाथ के हाथ में कुल्हाड़ी देख लोगों ने चोर-चोर का शोर मचा दिया। इस पर भीड़ को आता देख तीनों वहां से भाग खड़े हुए। इनमें से एक युवक भीड़ के हत्थे चढ़ गया, जिसके बाद लोगों ने उसे भी पीट दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे छुड़ाकर थाने ले गई। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चोर समझकर आटो चालक और मजदूर से मारपीट की गई है। तहरीर लेकर आरोपित भीड़ पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- यूपी के डिप्टी सीएम का आइएनडीआइए पर निशाना, बोले- राहुल-अखिलेश मानसिक रूप से बीमार

घटना-तीन-मजदूरों को पीटने पर 150 अज्ञात पर मुकदमा

गोविंदनगर के हरिजन बस्ती के पास मजदूर करके लौट रहे घाटमपुर के भदरस गांव निवासी अनिल और कौशांबी के दादूपुर गांव के संजय यादव को शनिवार देर रात भीड़ ने लाठी-डंडों से पीट दिया था। इसी दौरान गश्त करती हुई पुलिस माैके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराने का दोनों को छुड़ाने का प्रयास किया। इस पर आक्रोशित भीड़ ने पुलिस कर्मियों से भिड़ गई। इतना ही भीड़ ने फिर से दोनों को छुड़ाकर पुलिस के सामने ही लात-घुसों से पीटना शुरू कर दिया। भीड़ को बेकाबू देख पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी थाने पर दी। फोर्स के पहुंचने के बाद दोनों को बचाया जा सका। गोविंदनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बेवजह मजदूरों को पीटने और सरकारी कार्य में बाधा डालने में चौकी प्रभारी मिल्क बोर्ड की तहरीर पर 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पहचान कराकर कार्रवाई की जाएगी।

अफवाहों पर लगाम लगाने और लोगों को सुरक्षा भरोसा दिलाने के लिए जोन के सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में घूमकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि अफवाहों के चलते हो रही दूसरी घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सके। रात की गश्त को और बढ़ाया गया है।

दीपेंद्र नाथ चौधरी, डीसीपी दक्षिण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।