Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    काम की खबर: चावला मार्केट समेत कई क्षेत्र में आज 4 घंटे नहीं रहेगी बिजली, केस्को में नौ एक्सईएन समेत 33 अभियंता स्थानांतरित

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 08:45 PM (IST)

    कानपुर में चावला मार्केट सहित कई इलाकों में बिजली मरम्मत के कारण आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, केस्को ने नौ एक्सईएन समेत 33 अभियंताओं का तबादला किया है, ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. चावला मार्केट समेत कई क्षेत्रों में बिजली मरम्मत के कारण कटौती।

    2. केस्को में नौ एक्सईएन सहित 33 अभियंताओं का तबादला।

    3. प्रशासनिक फेरबदल से अधिकारियों में खलबली, नए प्रभार सौंपे गए।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में चावला मार्केट सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं केस्को में नौ एक्सईएन समेत 33 अभियंताओं का तबादला किया गया है। जानिए किन इलाकों में बिजली कटौती होगी और प्रशासनिक फेरबदल की पूरी जानकारी।

    इन क्षेत्रों में 4 घंटे नहीं आएगी बिजली सप्लाई

    बिजली मरम्मत के कार्य केस्को शनिवार को भी करा रहा है। इसलिए संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन मोहल्लों में चावला मार्केट और डीबीएस कालेज क्षेत्र में बिजली लाइन की मरम्मत होगी। इसलिए यहां सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। ऐसे ही शांति नगर में 11 मीटर लंबाई वाले पोल लगाने का काम कराया जाएगा। यहां क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं रहेगी। बीमा चौराहे पर कंज्यूमर शिफ्टिंग के कार्य होंगे। यहां सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रखी जाएगी।

    केस्को में नौ एक्सईएन समेत 33 अभियंता स्थानांतरित

    केस्को प्रबंधन ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की क्रम में गुरुवार देर शाम को नौ एक्सईएन समेत 33 अभियंताओं को स्थानांतरित कर दिया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे अभियंताओं के स्थानांतरण से जेई से लेकर अन्य अधिकारियों तक में खलबली मची है। इसमें 12 अवर अभियंताओं के भी स्थानांतरण हुए हैं। ये आदेश अधिशासी अभियंता (एचआरएम-मानव संसाधन प्रबंधन) राजेश कुमार भारद्धाज की ओर से जारी हुए हैं।

    अधिशासी अभियंता सुनील कुमार को अतिरिक्त चार्ज

    स्थानांतरित हुए अभियंताओं में सुनील कुमार को अधिशासी अभियंता (मीटरिंग पांच-केवी से कम) के साथ ही एक्सईएन-प्रथम बिलिंग का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। विवेक रोस से अधिशासी अभियंता द्वितीय बिलिंग (पांच-केवी से ऊपर) कार्य हटाकर उसकी जगह उनहें एक्सईएन एएमआइएसपी (एडवांस्ड मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस प्रोवाइडर) की जिम्मेदारी दी गई है।

    खबरें और भी

    एक्सईएन वर्कशाप बने दीपक

    अभी तक लोड-टैरिफ में बदलाव के कार्य देख रहे दीपक शुक्ल को अब कलेक्शन व डाटा एनालिसिस के कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि, अखिलेश कुमार को लोड एवं टैरिफ, 10 केवी से अधिक पीडी (स्थाई कनेक्शन विच्छेदन) मामले समेत अन्य कार्य सौंपे गए हैं। कुलदीप कुमार की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए अधिशासी अभियंता रेड के साथ ही उन्हें लोड-टैरिफ बदलने व 10 केवी से कम वाले पीडी मामले भी सौंपे गए हैं। अनिल अहूजा एक्सईएन बिलिंग-द्वितीय के साथ ही फ्लैगशिप स्कीम और स्पेशल वर्क की भी जिम्मेदारी मिली है। दीपक कुमार को एक्सईएन-द्वितीय (मीटरिंग पांच-केवी से अधिक) के साथ ही अधिशासी अभियंता-वर्कशाप की जिम्मेदारी दी गई है।

    कई साल से वर्कशाप में तैनात रहे सूरज वर्मा भेजे गए स्काडा

    अरुण कुमार को एक्सईएन (33केवी विद्युत सुरक्षा) के साथ ही अधिशासी अभियंता-तृतीय 11केवी व एलटी नेटवर्क का काम दिया गया है। एक्सईएन स्काडा राहुल सिंह को भी अतिरिक्त कार्य के रूप में अधिशासी अभियंता-चतुर्थ (11केवी-एलटी नेटवर्क) दिया गया है।

    जेई-एसडीओ के स्थानांतरण

    प्रवीन कुमार मिश्र को स्काडा से हटाकर स्टोर व वर्कशाप में भेजा गया है, जबकि मुन्ना यादव को अधीक्षण अभियंता तकनीकी में एसडीओ-प्रथम सौरभ यादव की जगह तैनात किया गया है। जबकि, सौरभ यादव को वर्कशाप और सूरज वर्मा को स्काडा में स्थानांतरित किया गया है। राकेश कुमार को 33केवी विद्युत सुरक्षा में नियुक्त किया गया है।

    सूरज दास को एसडीओ वर्क्स बनाया गया

    ऐसे ही सुधीर कुमार को एसडीओ पीएम सूर्य योजना, सुनील को एसडीओ प्रथम-10केवी से कम के कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। सूरज दास को एसडीओ वर्क्स बनाया गया है। राम मूर्ति और दशरथ लाल को भी दूसरे अधीक्षण अभियंता वर्टिकल के यहां भेजा गया है। विष्णु दिवाकर को 11 केवी-एलटी नेटवर्क में स्थानांतरित किया गया है। ऐसे ही स्थानांतरित हुए सहायक अभियंताओं में पंकज कुमार, सुशील कुमार प्रजापति, अमित कुमार गौड़, विकास गुप्ता, मनोज कुमार और अनुज श्रीवास्तव भी शामिल हैं।