विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tiger Robi: पहले लगाया मारपीट का आरोप… फिर पलटा, मेडिकल वीजा पर भारत आया बांग्लादेशी फैन निकला टीबी का मरीज

Published: Fri, 27 Sep 2024 09:17 PM (IST)

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में बांग्लादेशी प्रशंसक कादिर उर्फ टाइगर रूबी ने भारतीय प्रशंसकों पर मारपीट का आरोप लगाया लेकिन ...और पढ़ें

भारत बांग्लादेश टेस्ट मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में बेहोश हुए बांग्लादेश के प्रशंसक टाइगर रूबी पानी पिलाता पुलिसकर्मी। जागरण
भारत बांग्लादेश टेस्ट मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में बेहोश हुए बांग्लादेश के प्रशंसक टाइगर रूबी पानी पिलाता पुलिसकर्मी। जागरण

HighLights

  1. मेडिकल वीजा पर भारत आए कादिर को अस्पताल में भर्ती कराया गया
  2. वीडियो जारी कर मारपीट होने से किया इनकार बताई बीमार होने की बात

जागरण संवाददाता, कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में मेहमान टीम की हौसला अफजाई करने पहुंचा प्रशंसक कादिर उर्फ टाइगर रूबी ने भारतीय प्रशंसकों पर मारपीट का आरोप लगाया। हालांकि, बाद में जारी वीडियो में उसने मारपीट होने से इनकार किया और बीमार होने की बात बताई। वह मेडिकल वीजा पर भारत आया है। उसे टीबी की बीमारी है। 

दरअसल, मैच के दौरान 'सी' बालकनी में खड़े बांग्लादेशी प्रशंसक कादिर से झंडा नीचे गिर गया, जिसके बाद वहां पर खड़े बाउंसर ने उसे पीछे हटने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। 

इस पर बाउंसर ने उसे पकड़कर पीछे कर दिया, जिसके बाद वह मारपीट का आरोप लगाते हुए वह बेहोश हो गया। पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई जहां जांच की गई। 

बाद में जारी वीडियो में उसने तबीयत खराब होने की बात स्वीकारी। पुलिस ने भी 1.56 मिनट का वीडियो जारी किया है जिसमें कादिर गेट के पास तक पैदल आता दिखाई दे रहा है। उसके बाद वह वहीं बैठ जाता है। 

अपर पुलिस आयुक्त हरीश चन्दर ने बताया कि मैच के दौरान बांग्लादेशी प्रशंसक की तबीयत खराब हो गई थी। तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी सभी जांच सामान्य हैं, उससे मारपीट की सूचना गलत है। वह मेडिकल वीजा पर भारत आया था। वीजा के दौरान उसे कहां कहां जाने की अनुमति है, इसे लेकर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: रिश्ते का खून: भूमि विवाद में भाई व पिता ने पीटकर उतारा मौत के घाट, मां समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें: India vs Bangladesh: कानपुर में बांग्लादेशी फैन 'Tiger Robi' के साथ हुई मारपीट! पुलिस ने कहा- डीहाइड्रेशन के कारण बिगड़ी तबीयत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।