Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LDA की पूर्व सचिव के बेटे की कानपुर में खौफनाक करतूत, शादी से इंकार करने पर कार में महिला मित्र को मारी ईंट 

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 06:38 PM (IST)

    कानपुर के मंधना में एक युवक ने शादी से इनकार करने पर चलती कार में महिला मित्र पर ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। राहगीरों ने महिला की चीख पुकार सुनकर उसे ...और पढ़ें

    आरोपित देवाशीष को पकड़े राहगीर। जागरण

    आरोपित देवाशीष को पकड़े राहगीर। जागरण

    HighLights

    1. चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने बचाई महिला की जान, आरोपित को पीटकर पुलिस को सौंपा

    2. मंधना में शनिवार को हुई घटना, घायल महिला को अस्पताल में कराया भर्ती, मुकदमा दर्ज

    संवाद सहयोगी, कानपुर। शादी से इन्कार करने पर मंधना में युवक ने चलती कार में महिला मित्र पर ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने कार रुकवाकर उन्हें बचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के अनुसार उनकी मां लखनऊ में एलडीए से सचिव पद से सेवानिवृत्त हैं।


    बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि घायल महिला के पति का कुछ साल पहले निधन हो गया था। उनकी एक बेटी है। पति के निधन के बाद उनका स्वरूप नगर के राज टावर निवासी देवाशीष से प्रेम प्रसंग हो गया। शनिवार को देवाशीष उन्हें लेकर कार से मंधना घूमने जा रहा था। मंधना के पास फार्म हाउस के पास सर्विस लेन पर शादी करने की बातचीत पर महिला ने देवाशीष को इन्कार कर दिया। इससे दोनों के बीच विवाद होने लगा।

    देवाशीष ने पुलिस को बताया कि इसके बाद उसने अपना आपा खो दिया और ईंट से उसके सिर पर हमला कर दिया और उसे घायल हालत में कार लेकर वहां से जाने लगा। इस बीच महिला ने खिड़की का शीशा खोलकर शोर मचाया तो देवाशीष उसने घूसों से मारने लगा। शोर सुनकर राहगीर ने कार रुकवाई और आरोपित को पीटकर पुलिस को सौंपा। घायल महिला को पुलिस ने रामा अस्पताल में भर्ती कराया।

    थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ जानलेवा हमले समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित से पूछतछ की जा रही है।

    खबरें और भी