कानपुर में पेट्रोल 100 के पार: डीजल भी महंगा, एक महीने में चौथी बार बढ़े दाम
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर वृद्धि हुई है, जिससे कानपुर में पेट्रोल 101.62 रुपये और डीजल 95.10 रुपये प्रति लीटर हो गया है। यह इस महीने मे ...और पढ़ें

(Photo Source - AI Generated)
HighLights
कानपुर में पेट्रोल 101.62 रुपये, डीजल 95.10 रुपये प्रति लीटर
एक महीने में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
ईंधन मूल्य वृद्धि से अन्य वस्तुओं की कीमतें प्रभावित
जागरण संवाददाता, कानपुर। पेट्रोल व डीजल की कीमतों में एक बार फिर वृद्धि हो गई है। पेट्रोल 2.60 रुपये तथा डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। अब पेट्रोल 101.62 रुपये तथा डीजल 95.10 रुपये प्रति लीटर मिलने लगा है। इस महीने में पेट्रोल व डीजल के दामों में चौथी बार वृद्धि की गई है। अब तक पेट्रोल 7.12 रुपये तथा डीजल 7.52 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि से इसका असर वाहन चालकों पर पड़ रहा है। भाड़ा महंगा होने से अन्य वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ने लगी हैं। अमेरिका-इजरायल व ईरान के बीच युद्ध के बाद पेट्रोलियम पदार्थों का संकट खड़ा हो गया है। पहले एलपीजी के दामों में वृद्धि की गई, इसके बाद कमर्शियल पीएनजी के दाम बढ़ाए गए। सीएनजी के दामों में भी वृद्धि हुई। इसके साथ ही पेट्रोल व डीजल के दामों भी बढ़ना शुरु हो गए।
पेट्रोल व डीजल के दामो में 15 मई से वृद्धि शुरू हुई थी। पहली बार में 2.79 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल में 3.01 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। इसके बाद मंगलवार को पेट्रोल 87 पैसे तथा डीजल 91 पैसे महंगा हो गया। शनिवार को पेट्रोल में 86 पैसे तथा डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। सोमवार को चौथी बार इनके दामों में वृद्धि हो चुकी है।
पेट्रोल एंड एचएसडी डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता बताते हैं कि पेट्रोल व डीजल की नए दाम लागू हो गए हैं। जिले मेें पेट्रोल व डीजल की औसत खपत 16 लाख लीटर से अधिक हो रही है। पेट्रोल की बिक्री छह लाख लीटर से अधिक तथा डीजल की बिक्री 10 लाख लीटर से अधिक हो रही है। प्रति दिन पेट्रोल की औसत खपत 618 किलोलीटर तथा डीजल की औसत खपत 1040 किलोलीटर हो रही है। एक किलोलीटर में एक हजार लीटर होते हैं।
खबरें और भी
पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से आपूर्ति पर अभी असर नहीं दिखाई दे रहा है। जिलापूर्ति विभाग के अनुसार तेल वितरण कंपनियों से पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति लगातार हो रही है। वहीं सीएनजी के दामों में भी वृद्धि की आशंका जताई जा रही है। वर्तमान समय में सीएनजी 97.50 रुपये प्रति किलो मिल रही है। घरेलू पीएनजी 55 रुपये एससीएम (स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर) में मिल रही है।
इधर, सीएनजी के दामों में एक रुपये की वृद्धि, 98.50 रुपये किलो हुई
पेट्रोल व डीजल के बाद अब सीएनजी भी महंगी हो गई है। सीयूजीएल ने सीएनजी के दामों में एक रुपये की वृद्धि कर दी है। सीएनजी अब 97.50 रुपये की जगह 98.50 रुपये प्रति किलो में मिलेगी। सीयूजीएल के वरिष्ठ प्रबंधक मुही खान ने बताया कि सीएनजी की नई दरें सुबह से लागू हो जाएंगी। इससे पहले 15 मई को सीएनजी के दामों में तीन रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है।उससे पहले सीएनजी 94.50 रुपये प्रति किलो मिल रही थी। 12 दिनों में सीएनजी के दामों में चार रुपये की वृद्धि हो चुकी है। इसका असर सीएनजी से वाहन चलाने वाले चालकों पर पड़ेगा।