Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gaurav Khanna: विनर बनने के बाद पहली बार इस दिन कानपुर आ रहे गौरव खन्ना, मां इस तरह कर रहीं तैयारी

    Updated: Tue, 09 Dec 2025 12:59 AM (IST)

    Bigg Boss Winner Gaurav Khanna: कानपुर के गौरव खन्ना बिग बास 19 के विजेता बने। गौरव ने अपनी जीत का श्रेय धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास को दिया। पिता व ...और पढ़ें

    बचपन की फोटो देखकर भावुक हुए माता पिता...रियलिटी बिग बास सीजन-19 के विजेता बने गौरव खन्ना की मां शशि और पिता विनोद खन्ना दीवार पर लगी उनकी तस्वीर देखकर बचपन के दिनों से लेकर विजेता बनने तक के सफर को याद करते हुए खुशी से भावुक हो गए। माता पिता ने बताया कि गौरव बचपन से ही प्रतिभावान थे। शो के शुरू होते ही हमें पूरा विश्वास था कि गौरव ही विजेता बनेंगे। संजय यादव

    बचपन की फोटो देखकर भावुक हुए माता पिता...

    रियलिटी बिग बास सीजन-19 के विजेता बने गौरव खन्ना की मां शशि और पिता विनोद खन्ना दीवार पर लगी उनकी तस्वीर देखकर बचपन के दिनों से लेकर विजेता बनने तक के सफर को याद करते हुए खुशी से भावुक हो गए। माता पिता ने बताया कि गौरव बचपन से ही प्रतिभावान थे। शो के शुरू होते ही हमें पूरा विश्वास था कि गौरव ही विजेता बनेंगे। संजय यादव

    HighLights

    1. सिविल लाइंस निवासी चर्म निर्यात कारोबारी पिता विनोद खन्ना व शशि खन्ना से सोमवार दोपहर में बेटे ने साझा की खुशी

    2. पिता ने कहा, धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास ने गौरव को बनाया बिग बास 19 का विजेता

    3. 15 दिन में घर आने पर स्वागत करने के लिए उत्साहित है क्षेत्रीय लोग, स्वजन कर रहे गौरव के मनपसंद व्यंजन बनाने की प्लानिंग

    जागरण संवाददाता, कानपुर। Bigg Boss Winner Gaurav Khanna: देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस- 19 शो के विजेता गौरव खन्ना जल्द ही कानपुर आएंगे। विजेता बनने के लिए पहली बार कानपुर घर आने की जानकारी मिलते ही उनकी मां ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, पिता ने गौरव के अनुशासन और धैर्य को सराहा।

    रियलिटी शो बिग बास सीजन 19 में ग्रैंड फिनाले में विजेता बने कानपुर नगर के सिविल लाइंस निवासी गौरव खन्ना को जीत यूं ही नहीं मिली। गौरव ने पूरे सीजन में धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास बनाए रखा और अंतत: उसे विनर बनने की उपलब्धि हासिल हुई। ये कहना है कि गौरव के पिता विनोद खन्ना व मां शशि खन्ना का।

     

    मां और पिता से गौरव ने की बात

    विनर बनने के बाद गौरव ने सोमवार दोपहर मां और पिता से बात की और करीब आठ मिनट की वार्ता में उसे पूरे सीजन के खट्ठे मीठे अनुभव साझा किए। साथ ही गौरव ने अगले 15 दिन में कानपुर आने की बात कही। वहीं, क्षेत्रीय निवासी आनन्देश्वर सिंह दयाल, विकास चौधरी, आदर्श त्रिपाठी, रमेश तिवारी, पंकज निगम, गुड्डू चौधरी ने बताया कि गौरव के आगमन को लेकर स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है।

     

    पिता ने कहा, गौरव काफी समझदार है

    चर्म निर्यात कारोबारी व पिता विनोद बताते हैं कि गौरव की 12वीं तक की पढ़ाई सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल और स्नातक में बीकाम की पढ़ाई पीपीएन डिग्री कालेज, परेड से की। कालेज की पढ़ाई पूरी तक गौरव काफी समझदार हो चुका था। उसके शांत, सौम्य स्वभाव की सभी लोग प्रशंसा करते थे। उसी स्वभाव की वजह से आज वो पूरे सीजन में काफी आलोचनाएं झेलने के बाद भी धैर्य और संयम, आत्मविश्वास का उदाहरण पेश करके विजेता बना है।

    खबरें और भी

     

    बेसन के लड्डॅ से कराएंगी गौरव का मुंह मीठा

    मां शशि ने बताया कि गौरव को मिठाई में घर के बेसन के लड्डू, पनीर की सब्जी, दाल पसंद है। वो जब घर आएगा तो उसके मनपसंद व्यंजन बनाकर खिलाएंगे। उन्होंने बताया कि बहू आकांक्षा भी काफी खुश है। बता दें, गौरव खन्ना सीआइडी और अनुपमा सीरियल में लीड रोल करके प्रशंसकों के चहेते अभिनेता बने हैं।