Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kanpur News: कानपुर चिड़ियाघर आठ जुलाई से खुलेगा, 55 दिनों बाद मिलेगा प्रवेश

    By daud khan Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Mon, 07 Jul 2025 08:44 PM (IST)

    कानपुर चिड़ियाघर 8 जुलाई से फिर खुलने जा रहा है। बर्ड फ्लू के कारण 13 मई से बंद था। सभी वन्यजीवों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद यह निर्णय लिया गया। 55 ...और पढ़ें

    आज से फिर दर्शकों के लिए खुल जाएगा चिड़ियाघर।
    आज से फिर दर्शकों के लिए खुल जाएगा चिड़ियाघर।

    जागरण संवाददता,कानपुर। चिड़ियाघर खुलने का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। चिड़ियाघर को मंगलवार को खोल दिया जाएगा। दर्शक यहां की सैर कर सकेंगे तथा वन्यजीवों को देख सकेंगे। चिड़ियाघर के सभी वन्यजीवों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रधान मुख्य संरक्षक वन्यजीव चिड़ियाघर को खोलने की अनुमति दे दी है।

    गोरखपुर चिड़ियाघर से शेर पटौदी को इलाज के लिए शहर के चिड़ियाघर भेजा गया था। पटौदी के नमूने जांच के लिए आइवीआरआइ बरेली भेजे गए तो रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद चिड़ियाघर को रेड जोन घोषित कर 13 मई को बंद कर दिया गया। शेर के बाद चिड़ियाघर में मोर व बतख की मौत भी हो गई। इनके नमूने भी जांच को भेजे गए। जांच रिपोर्ट में मोर में बर्ड फ्लू का संक्रमण पाया गया।

    यह भी पढ़ें- Kanpur News: छात्रा ने जिसके लिए हथेली पर आइ मिस यू...लिखकर दी जान, उसी पर मुकदमा

    केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने विज्ञानियों की टीम को यहां निरीक्षण के लिए भेजा। उन्होंने वन्यजीवों के नमूने लेकर राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान भोपाल भेजे। भोपाल से आई रिपोर्ट में वन्यजीवों में बर्ड फ्लू का संक्रमण नहीं पाया गया। बर्ड फ्लू प्रोटोकाल के तहत यहां से वन्यजीवों के नमूने लेकर जांच के लिए कई चरणों में राष्ट्रीय उच्च पशुरोग संस्थान व भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान( आइवीआरआइ) बरेली भेजे गए। इनमें भी बर्ड फ्लू का संक्रमण नहीं मिला।

    यह भी पढ़ें- Kanpur News: कानपुर के बर्रा में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग के बाद लुटेरे गिरफ्तार

    17 जून को राष्ट्रीय उच्च पशुरोग संस्थान भेजे गए वन्यजीवों के नमूनों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। अंतिम चरण की रिपोर्ट आने के बाद शासन से चिड़ियाघर को खोलने की अनुमति मिल गई है। चिड़ियाघर को मंगलवार से दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा।

    कन्हैया पटेल, निदेशक, चिड़ियाघर

    खबरें और भी