Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरी बीवी से मुझे बचाओ... चाय में दे रही 'जहर', CCTV में कैद हुई करतूत, क्राइम पेट्रोल सीरियल भी देखती

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 02:29 PM (IST)

    कानपुर में एक पति ने अपनी पत्नी पर चाय में धीमा जहर देने का आरोप लगाया है, जिसकी करतूत गुप्त कैमरों में कैद हो गई। संपत्ति विवाद में पत्नी ने 70 लाख र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. तबीयत बिगड़ने पर शक हुआ तो पति ने लगाए गुप्त कैमरे, रिकार्डिंग में दिखी करतूत 

    2. पत्नी भी करा चुकी है मुकदमा, पति बोला-देखती क्राइम पेट्रोल सीरियल, मांगती पैसे

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में संपत्ति विवाद को लेकर पति-पत्नी के रिश्ते में गंभीर आरोप सामने आए हैं। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी लैब टेक्नीशियन पत्नी उसे मारना चाहती है। उसने सीसीटीवी कैमरे लगवाए जिसमें उसकी असलियत सामने आई है।

    संपत्ति हड़पने के लिए लैब टेक्नीशियन पत्नी अपने पति को चाय में काफी दिनों से 'धीमा जहर' दे रही थी। तबीयत बिगड़ने पर पति को शक हुआ तो उन्होंने घर पर गुप्त कैमरे लगवा दिए। पति के अनुसार, कैमरे की रिकार्डिंग में पत्नी रसोई में चाय में कोई दवा मिलाते दिखी। यही नहीं घर से छह लाख रुपये के जेवर भी गायब मिले।

    अगले दिन पति ने पत्नी के स्वजन को बुलाकर वीडियो रिकार्डिंग दिखाई तो उन्होंने पुलिस कार्रवाई न करने का आग्रह कर तलाक प्रक्रिया खुद ही करने की बात कही, पर बाद में पत्नी व स्वजन पलट गए और 70 लाख रुपये मांगने लगे। रुपये न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी तो पति ने रावतपुर थाने में पत्नी और उसके मायकेवालों पर मुकदमा दर्ज कराया।


    गणेश नगर निवासी कारोबारी हिमांशु गुप्ता के मुताबिक, उनकी शादी 30 जनवरी 2024 को चकेरी में रहने वाली लैब टेक्नीशियन ज्योति गुप्ता से हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से पत्नी विवाद करने लगी। वह क्राइम पेट्रोल व उस तरह के कई सीरियल ज्यादा देखती थी। आरोप है कि पत्नी जो खाना या चाय बनाती थी।

    खबरें और भी

    उसके खाते-पीते ही उन्हें व परिवार के अन्य लोगों को उल्टी व चक्कर आने लगते। उसे फोन पर संदिग्ध बातें करते सुना। इसके बाद घर पर गुप्त कैमरे लगवा दिए। आरोप है कि 14 जुलाई की कैमरे की रिकार्डिंग में पत्नी रसोई में चाय में कोई दवा मिलाती दिखी।

    15 जुलाई 2025 को उन्होंने पत्नी के भाई समेत मायके वालों को बुलाकर रिकार्डिंग दिखाई। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि पूर्व में पत्नी ने पति पर मुकदमा कराया था। अब पति ने कराया है। दोनों की जांच की जा रही है।