IIT Kanpur में टेककृति 2026: अंतरिक्ष से लेकर AI तक, शुभांशु शुक्ला आएंगे, देखें पूरा कार्यक्रम शेड्यूल
आइआइटी कानपुर का 32वां टेककृति महोत्सव गुरुवार से 22 मार्च तक चलेगा। 'नियो नाउस सिंगुलैरिटी' थीम पर आधारित इस आयोजन में एआई से अंतरिक्ष विज्ञान तक चर् ...और पढ़ें
-1773838272793_m.webp)
HighLights
32वां टेककृति महोत्सव 22 मार्च तक चलेगा, थीम 'नियो नाउस सिंगुलैरिटी'।
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और एआई विशेषज्ञ होंगे मुख्य आकर्षण।
एआई कार्यशालाएं, रोबो वार्स, टेककृति ग्रैंड प्रिक्स प्रमुख इवेंट।
जागरण संवाददाता, कानपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर के प्रसिद्ध तकनीकी और उद्यमिता महोत्सव टेककृति अपने 32वें संस्करण का शुभारंभ गुरुवार से होने जा रहा है। यह आयोजन 22 मार्च तक चलेगा, इसमें एशिया के सबसे बड़े तकनीकि उत्सव की थीम इस बार नियो नाउस सिंगुलैरिटी रखी गई है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइी) से लेकर अंतरिक्ष विज्ञान तक के सफर को दर्शाती है। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देश-विदेश के विशेषज्ञ, प्रोफेशनल और छात्र तकनीक के भविष्य पर चर्चा करेंगे।
टेककृति के आयोजन समिति के पब्लिक रिलेशन के हेड यश पंडित ने बताया कि इस साल टेककृति में स्पेस समिट का आयोजन विशेष तौर पर किया जा रहा है। इसमें मुख्य आकर्षण के रूप में ग्रुप कैप्टन शुभ्रांशु शुक्ला शिरकत करेंगे, जो इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन आइएसएस जाने वाले भारतीय अंतरिक्ष यात्री है। उनके साथ ही रक्षा क्षेत्र से मेजर जनरल सीएस मान और एयर मार्शल मणिकंदन भी तकनीकी बारीकियों और देश की सुरक्षा में तकनीक की भूमिका साझा करेंगे।
वहीं मीडिया पब्लिसिटी के हेड ऋषभ राज ने बताया कि, बदलते दौर को देखते हुए इस साल टेककृति में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को केंद्र में रखा गया है। महोत्सव में होने वाली कुछ 14 कार्यशाला में से 10 कार्यशाला सिर्फ एआइ पर आधारित हैं। इनमें प्राम्पट इंजीनियरिंग, एआइ पावर्ड डिजिटल मार्केटिंग, हेल्थ केयर में एआइ का उपयोग आर डाटा एनालिटिक्स जैसे विषय शामिल हैं। छात्रों को गूगल डीपमाइंड के निदेशक डा. निकोलस हीस, एटफोल्ड एआइ के एमडी संदेश गोयल और एडब्लूएस की मौना नीलकंठ जैसे विशेषज्ञ से सीखने को मौका मिलेगा।
कई सालों बाद ''टेककृति ग्रैंड प्रिक्स'' की वापसी
प्रीत मेहता ने बताया कि, रफ्तार के शौकीनों के लिए इस बार ''टेककृति ग्रैंड प्रिक्स'' (टीजीपी) प्रतियोगिता को फिर से शुरू किया गया है। यह एक हाई-स्पीड रिमोट कंट्रोल (आरसी) रेसिंग प्रतियोगिता है। प्रतिभागी अपनी बनाई हुई गाड़ियां लेकर आईआईटी कानपुर आएंगे, जहां उनके द्वारा डिजाइन की गई कारों की स्पीड, कंट्रोल और कठिन रास्तों पर उनके प्रदर्शन की जांच की जाएगी। मीडिया और पब्लिसिटी हेड प्रीत मेहता ने बताया कि इसके अलावा भारी भरकम रोबोट्स के बीच होने वाली ''रोबो वार्स'' भी इस फेस्ट का प्रमुख आकर्षण रहेगी, जिसमें 5, 15 से 30 किलो तक की श्रेणियों में रोबोट अपनी ताकत दिखाएंगे।
खबरें और भी
स्टार्टअप्स भी होंगे शामिल
तकनीक के साथ-साथ स्वास्थ्य और स्टार्टअप्स के लिए भी खास समिट रखी गई हैं। मेड-टेक समिट में एमआइटी के पूर्व चांसलर डा. एरिक ग्रिम्सन और डा. राजीव छिब्बर जैसे विशेषज्ञ बताएंगे कि कैसे नई तकनीक से इलाज को सस्ता और आसान बनाया जा सकता है। वहीं बिजनेस जगत की बारीकियां समझाने के लिए स्टार्टअप फाउंडर डॉ. जगदीश थम्पी और अजय सिंह भी मौजूद रहेंगे।
इन श्रेणियों में होंगे मुकाबले
फेस्ट के दौरान रोबोगेम्स, टेक-आफ, साफ्टवेयर कार्नर, फिनटेक, मंदाकिनी और माडल यूनाइटेड नेशन जैसी बास्केट्स के तहत दर्जनों प्रतियोगिताएं होंगी। साइबर सिक्योरिटी के लिए एनपीसीआइ के साथ मिलकर हैकाथान का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छात्र डिजिटल सुरक्षा के लिए नए समाधान तलाशेंगे।