Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान में खुलेगा IIT का साथी केंद्र, 16 लाख से ज्यादा छात्रों को मिलेगा लाभ

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 10:44 AM (IST)

    IIT का साथी (SATHI) कार्यक्रम अब झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी केंद्र खोलेगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, कानपुर। आइआइटी के सेल्फ असेस्मेंट टेस्ट एंड हेल्प फार एंट्रेंस एग्जाम का सेंटर (साथी) अब झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान से भी संचालित किया जाएगा।

    इसके जरिये छात्र-छात्राओं को जेईई, बैंकिंग, एसएससी जैसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। उत्तराखंड में दो केंद्र और उप्र, जम्मू-कश्मीर व दिल्ली में एक-एक केंद्र पहले से संचालित किए जा रहे हैं।

    आर्थिक रूप से कमजोर या ग्रामीण क्षेत्रों को होनहारों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए आइआइटी की ओर से साथी पोर्टल का संचालन किया जा रहा है। इस पोर्टल पर पूरे देश के लगभग 16.75 लाख छात्र पंजीकृत हैं।

    यह भी पढ़ें- आइआइआइटी इलाहाबाद में बीटेक आइटी के साथ ही मिलेगी एमबीए की भी डिग्री, पांच वर्षीय होगा कोर्स

    जिन क्षेत्रों में इंटरनेट या कंप्यूटर सुविधाओं की कमी है, वहां छात्र-छात्राओं को लाभंवित करने के उद्देश्य से आइआइटी के साथी केंद्र खोले जा रहे हैं।

    साथी परियोजना के प्रभारी प्रो. अमेय करकरे के अनुसार एक केंद्र पर एक समय में एक साथ 40 विद्यार्थी बैठकर आडियो-वीडियो माध्यम से अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। इसके अलावा साथी आनलाइन पोर्टल और मोबाइल एप पर भी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।