Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Train Updates News: कानपुर रूट की कई ट्रेनें रद्द-डायवर्ट, सफर से पहले यहां जरूर देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 09:27 PM (IST)

    भारतीय रेलवे ने कानपुर से गुजरने वाली ट्रेनों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। यात्रियों की सुविधा हेतु कई विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई है और नई ट् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. आठ विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाई गई।

    2. गोरखपुर, कानपुर-लखनऊ ट्रैक मरम्मत से ट्रेनें प्रभावित।

    3. कई ट्रेनों का मार्ग बदला, कुछ आंशिक रद्द हुईं।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। भारतीय रेलवे ( Indian Railways) ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अहम निर्णय लिए हैं। कानपुर से होकर गुजरने वाली कई विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ाने के साथ ही नई विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा विभिन्न रेलखंडों पर चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों के कारण मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे कुछ ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन और समय में संशोधन किया गया है।

    गोरखपुर जंक्शन पर पिट लाइन के कार्य और कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर ट्रैक मरम्मत के चलते यातायात प्रभावित रहेगा। वहीं, दक्षिण भारत में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण भी कुछ ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

    आठ विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाई गई

    रेलवे ने आठ विशेष ट्रेनों की परिचालन की अवधि बढ़ाई है। इसके अतिरिक्त एक जोड़ी विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि कई ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई है।

    विशेष ट्रेनों की जानकारी

    ट्रेन संख्या रूट दिन अवधि
    09185 मुंबई सेंट्रल - कानपुर अनवरगंज सोमवार 5 अप्रैल – 26 जुलाई
    09186 कानपुर अनवरगंज - मुंबई सेंट्रल सोमवार 6 अप्रैल – 27 जुलाई
    09065 सूरत - छपरा सोमवार 6 अप्रैल – 29 जून
    09066 छपरा - सूरत - 8 अप्रैल – 1 जुलाई
    09447 अहमदाबाद - पटना साप्ताहिक 1 – 29 अप्रैल
    09448 पटना - अहमदाबाद - 3 अप्रैल – 1 मई
    09031 उधना - हसनपुर रोड साप्ताहिक 5 अप्रैल – 28 जून
    09032 हसनपुर रोड - उधना - 6 अप्रैल – 29 जून
    09343 डा. आंबेडकरनगर - पटना साप्ताहिक 2 अप्रैल – 25 जून
    09344 पटना - डा. आंबेडकरनगर - 3 अप्रैल – 26 जून
    09025 वलसाड - दानापुर साप्ताहिक 6 अप्रैल – 29 जून
    09026 दानापुर - वलसाड - 7 अप्रैल – 30 जून
    09075 मुंबई सेंट्रल - काठगोदाम साप्ताहिक 1 – 29 अप्रैल
    09076 काठगोदाम - मुंबई सेंट्रल - 2 – 30 अप्रैल
    09309 इंदौर - हजरत निजामुद्दीन सप्ताह में 2 बार 29 मार्च – 28 जून (22, 24 मई नहीं)
    09310 हजरत निजामुद्दीन - इंदौर सप्ताह में 2 बार 30 मार्च – 29 जून (23, 25 मई नहीं)


    गोविंदपुरी से होकर विशेष ट्रेन

    ट्रेन संख्या रूट प्रस्थान गोविंदपुरी आगमन गंतव्य आगमन
    03435 मालदा टाउन → आनंद विहार टर्मिनल 31 मार्च, 09:50 सुबह 06:05 सुबह (5 मिनट ठहराव) 01:40 दोपहर
    03436 आनंद विहार टर्मिनल → मालदा टाउन 1 अप्रैल, 02:50 दोपहर 11:30 रात (5 मिनट ठहराव) 10:30 रात

     

    मेगा ब्लाक से ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण , अवधि में संशोधन

    उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि गोरखपुर जंक्शन पर पुरानी पिट लाइन संख्या दो तोड़ा जाएगा। इसके लिए मेगा ब्लाक की वजह से ट्रेनों का दोबारा परिचालन, आंशिक निरस्तीकरण, अस्थाई विस्तार की अवधि में संशोधन का निर्णय लिया गया है।

    खबरें और भी

    ट्रेन संचालन अपडेट

    ट्रेन संख्या रूट दिन स्थिति / अवधि
    05053 गोरखपुर - बांद्रा टर्मिनल शुक्रवार 3 अप्रैल से पुनः संचालन
    05054 बांद्रा टर्मिनल - गोरखपुर शनिवार 4 अप्रैल से पुनः संचालन
    01027 दादर - गोरखपुर - 14 मई तक मऊ तक, मऊ-गोरखपुर रद्द
    01028 गोरखपुर - दादर - 16 मई तक मऊ से, गोरखपुर-मऊ रद्द
    22921 बांद्रा टर्मिनल - गोरखपुर - 9 मई तक बलरामपुर तक, आगे रद्द
    22922 गोरखपुर - बांद्रा टर्मिनल - 12 मई तक बलरामपुर से संचालन
    11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनल - गोरखपुर - 15 मई तक गोंडा तक
    11056 गोरखपुर - लोकमान्य तिलक टर्मिनल - 17 मई तक गोंडा से
    20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनल - गोरखपुर - 15 मई तक भटनी तक
    20104 गोरखपुर - लोकमान्य तिलक टर्मिनल - 17 मई तक भटनी से
    19409 साबरमती - गोरखपुर - 14 मई तक थावे तक
    19410 गोरखपुर - साबरमती - 16 मई तक थावे से
    11037 पुणे - गोरखपुर - 14 मई तक बढ़नी तक
    11038 गोरखपुर - पुणे - 28 मार्च व 17 मई को बढ़नी से

     

    मेगा ब्लाक से दो ट्रेनों के निरस्तीकरण में बदलाव, सात का मार्ग बदला

    कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर गंगा पुल की डाउन लाइन पर ट्रैक मरम्मत का काम किया जाएगा। इस दौरान दो अप्रैल से 13 मई तक मेगा ब्लाक लिया जाएगा। ब्लाक के दौरान दो ट्रेनों के निरस्तीकरण में बदलाव किया गया हौ। सात ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

    ट्रेन रद्द / मार्ग परिवर्तन जानकारी

    ट्रेन संख्या रूट स्थिति अवधि / तिथि
    64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी - लखनऊ मेमू निरस्त 2 अप्रैल – 13 मई
    64702 लखनऊ - वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू निरस्त 2 अप्रैल – 13 मई
    09451 गांधीधाम – भागलपुर विशेष परिवर्तित मार्ग 3 व 10 अप्रैल
    09452 भागलपुर – गांधीधाम विशेष परिवर्तित मार्ग 6 अप्रैल
    11080 गोरखपुर – लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग 4 व 11 अप्रैल
    19168 बनारस – अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग 5, 7, 9, 10 अप्रैल
    19166 डिब्रूगढ़ – अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग 4, 6, 8, 11 अप्रैल
    11123 ग्वालियर – बरौनी मेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग 4 – 11 अप्रैल
    11124 बरौनी – ग्वालियर मेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग 3 – 10 अप्रैल

    नोट: सभी परिवर्तित मार्ग वाली ट्रेनें मानकनगर, ऐशबाग, मल्हौर स्टेशनों के रास्ते संचालित होंगी।

     

    दो विशेष ट्रेनें निरस्त, एक का मार्ग बदला

    बेंगलुरू कैंट-व्हाइटफ़ील्ड के बीच नान इंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा। इसकी वजह से कानपुर से होकर जाने वाली दो ट्रेनें निरस्त रहेंगे, एक ट्रेन का मार्ग परिवर्तन किया गया है।

    ट्रेन निरस्तीकरण व मार्ग परिवर्तन

    ट्रेन संख्या रूट स्थिति तिथि / विवरण
    03251 दानापुर - एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस विशेष निरस्त 2–5 जून, 8–10 जून, 20, 25 जून, 1 जुलाई, 4–5 जुलाई
    03252 एसएमवीटी बेंगलुरु - दानापुर एक्सप्रेस विशेष निरस्त 4–7 जून, 10–12 जून, 22, 27 जून, 3 जुलाई, 6–7 जुलाई
    04131 कानपुर सेंट्रल - एसएमवीटी बेंगलुरु विशेष परिवर्तित मार्ग 5 जुलाई को विजयवाड़ा – गुंटूर – धोने – धर्मावरम – येलहंका – चन्नसंद्रा – बैयप्पनहल्ली होकर संचालन
    नहीं रुकेगी: चिरला, ओंगोल, नेल्लोर, रेनिगुंटा, काटपाडी, जोलारपेट्टई, बंगारपेट, कृष्णराजपुरम