विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली के बाद कानपुर के जाजमऊ पुल की होगी मरम्मत, जल्द घोषित की जाएंगी डेट

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:21 PM (IST)

जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत के लिए दीपावली के बाद टुकड़ों में 2-3 दिन के ब्लॉक लिए जाएंगे, ताकि यातायात ...और पढ़ें

जाजमऊ गंगा पुल एक साइड में डाली गई स्लैब के साथ बगल से गुजरते वाहन। सौ. एनएचएआइ

जाजमऊ गंगा पुल एक साइड में डाली गई स्लैब के साथ बगल से गुजरते वाहन। सौ. एनएचएआइ

HighLights

  1. जाजमऊ पुल पर दीपावली के बाद टुकड़ों में ब्लॉक लगेंगे।

  2. यातायात बाधित न हो, इसलिए प्रशासन ने सहमति नहीं दी।

  3. पुल की मरम्मत का लगभग 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका।

जागरण संवाददाता, कानपुर। सरैया रेलवे ओवर ब्रिज शुरू होते ही कानपुर-लखनऊ मार्ग पर जाजमऊ गंगा पुल को बंद करने की जगह दो से तीन का ब्लाक लेने की तैयारी शुरू हो गई है। दीपावली के बाद पुल की मरम्मत के शेष कार्य को पूरा करने के लिए ब्लाक लिया जा सकता है।

प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा पुल को एक साथ पूरी तरह बंद करने के पक्ष में नहीं होने के कारण एनएचएआइ ने ब्लाक लेने की योजना तैयार कर रहा है। इसके लिए कानपुर और उन्नाव प्रशासन से बातचीत कर तारीखें निर्धारित की जाएंगी।

जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। पुल के पुराने हिस्से में जर्जर ज्वाइंटर और सरिया हटाकर उनकी जगह नया सरिया जाल बिछाया गया है। पुल के ऊपर एक साइड लिंटर डालने का काम भी पूरा हो चुका है।

वहीं पुल की मजबूती के लिए 28 बेयरिंग बदले जा रहें हैं, जिनमें से अब तक 15 से अधिक बेयरिंग बदली जा चुकी हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के इंजीनियरों के मुताबिक, मरम्मत का करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

शेष काम को तेजी से पूरा करने के लिए पुल पर यातायात पूरी तरह रोकने की जगह रुक-रुक कर दो से तीन दिन का ब्लाक लिया जाएगा। एनएचएआइ की ओर से पहले पुल को पूरी तरह बंद कर मरम्मत कराने की तैयारी थी, लेकिन प्रशासन ने यातायात पूरी तरह ठप होने की आशंका को देखते हुए इस पर सहमति नहीं जताई। इसके बाद अब अलग-अलग चरणों में ब्लाक लेने की योजना बनाई जा रही है। दीपावली के बाद ब्लाक की तारीखें प्रशासन की सहमति से तय होंगी।

जाजमऊ पुल की मरम्मत के लिए एनएचएआइ ने 13 सितंबर से यातायात डायवर्जन लागू किया था, जो 23 दिसंबर तक प्रभावी है। पुल से गुजरने वाले वाहनों को पहले से ही डायवर्जन के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मरम्मत के लिए अतिरिक्त ब्लाक लेने से कानपुर और उन्नाव के बीच आवागमन करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

एनएचएआइ के परियोजना निदेशक पंकज यादव ने बताया कि पुल की मरम्मत का करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष काम पूरा करने के लिए पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद की जगह एक से दो दिन का ब्लाक लेने की आवश्यकता होगी। प्रशासन से बातचीत के बाद ब्लाक की तारीखों का निर्धारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर लोडर ने दो दोस्तों को कुचला, खागा का मेला देखने जा रहे थे बाइक से

यह भी पढ़ें- Kanpur Special Story: मसालों की खुशबू, भरोसे का कारोबार... डेढ़ सदी से कायम है नयागंज की पहचान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।