Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में 35 लाख की चोरी के बाद नेपाल के कसीनो में उड़ाए रुपये, तीन गिरफ्तार; एक साथ की तलाश जारी

    Updated: Thu, 09 Apr 2026 12:47 PM (IST)

    कानपुर के रावतपुर शिवनगर में ठेकेदार के घर से 35 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चोरों ने चोरी के बाद नेपा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कानपुर में ठेकेदार के घर से 35 लाख की चोरी हुई।

    2. चोरों ने नेपाल जाकर कसीनो में चोरी के पैसे उड़ाए।

    3. तीन चोर गिरफ्तार, 10 लाख रुपये के जेवरात बरामद।

    संवाद सहयोगी, कल्याणपुर। रावतपुर के शिवनगर में ठेकदार के घर से 35 लाख की चोरी में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेजा है। चोरों के एक फरार साथी की तलाश की जा रही है। आरोपितों के कब्जे से चोरी के जेवरात भी बरामद हुए हैं।

    शिवनगर निवासी इंटीरियर डेकोरेटर मुश्ताक अली के घर से 29 मार्च को करीब 30 से 35 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी हो गई थी। मंगलवार शाम को पुलिस ने मसवानपुर के मामा तालाब के पास से तीन चोरों को गिरफ्तार किया था। आरोपितों के पास से चोरी किए गए दो कड़े, चेन, अंगूठी और एक टाइटेनियम सिल्वर बरामद हुआ है। आरोपित घटना के बाद नेपाल भाग गए थे और वहां कैसिनो में पैसे खर्च किए।

    डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि आरोपितों की पहचान फजलगंज निवासी राजेश बाथम, काकादेव के आशू अग्निहोत्री और रावतपुर के सौरभ चंदेल के रूप में हुई है। राजेश के खिलाफ छह, आशू और सौरभ के खिलाफ तीन-तीन मुकदमे हैं। आशू सजायफ्ता मुजरिम है। इनके पास से चोरी का करीब 10 लाख का माल बरामद हुआ है। एक आरोपित मऊ निवासी अजय यादव फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। ये लोग उसे ही माल सौंपते थे।

    यह भी पढ़ें- यूपी में किडनी के बाद अब लिवर का भी सौदा, पुलिस को दो टेलीग्राम ग्रुप मिले; 700 मेंबर जुड़े थे 

    खबरें और भी