कानपुर से 11 साल से फरार 50 हजार का इनामी गैंग्सटर गुरुग्राम से गिरफ्तार, हरियाणा पुलिस की मदद से आरोपित तक पहुंची टीम
चकेरी पुलिस ने 11 साल से फरार 50 हजार के इनामी गैंग्सटर अवधेश सिंह को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था और उ ...और पढ़ें

गैंग्सटर अवधेश सिंह। पुलिस
HighLights
11 साल से फरार 50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार।
कानपुर पुलिस ने हरियाणा पुलिस की मदद से गुरुग्राम से दबोचा।
आरोपी अवधेश सिंह पर गैंगस्टर समेत चार मामले दर्ज।
जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी पुलिस ने गैंग्सटर एक्ट के मामले में 11 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित लंबे समय से वहां अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। चकेरी पुलिस और पूर्वी जोन सर्विलांस टीम ने हरियाणा पुलिस की मदद से संयुक्त कार्रवाई कर उसे दबोचा लिया।
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर घटना का राजफाश किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अवधेश सिंह के खिलाफ चकेरी थाने से गैंग्सटर की कार्रवाई की गई थी, इसके बाद से आरोपित फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि न्यू आजाद नगर निवासी अवधेश सिंह पर गैंग्सटर,लूट और शस्त्र अधिनियम समेत चार आपराधिक मामले दर्ज है। अवधेश के खिलाफ 2015 में चकेरी थाने से गैंग्सटर की कार्रवाई की गई थी, इसके बाद से अवधेश शहर छोड़कर भाग निकला था। पुलिस ने अवधेश पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था।
पुलिस की सर्विलांस सेल और मैनुअल इंटेलीजेंस से के जरिए आरोपित की लोकेशन हरियाणा के गुरुग्राम में मिली। इसके बाद हरियाणा पुलिस के सहयोग से संयुक्त टीम ने गुरुग्राम के सेक्टर-74 स्थित कार्पोरेट ग्रींस में दबिश देकर गुरुवार को अवधेश को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि वह वहां अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर रह रहा था, ताकि पुलिस की गिरफ्त से बच सके।
खबरें और भी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कानपुर लाया गया, शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि उसके आपराधिक नेटवर्क और फरार रहने के दौरान मिलने वाली मदद के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।