विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में BJP नेता से तमंचे के बल पर 50 लाख की लूट, आधी रात फार्म हाउस में घुसे बदमाश; ज्वैलरी-नगदी लेकर फरार

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:29 AM (IST)

कानपुर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश सिंह यादव के फार्म हाउस में देर रात चोरी हुई। ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता से तमंचे के बल पर 50 लाख की लूट।

उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता से तमंचे के बल पर 50 लाख की लूट।

HighLights

  1. भाजपा नेता रमेश सिंह यादव के फार्म हाउस में चोरी।

  2. नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर की लूट।

  3. सोने के आभूषण और नगदी सहित 50 लाख की चर्चा।

जागरण संवाददाता, कानपुर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री और पूर्व बिधनू ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह यादव के घर में देर रात चोरी हो गई।

उनके सेन पश्चिम पारा थाना न्यूरी गांव स्थित फार्म हाउस में सोमवार रात घुसे नकाबपोश दो बदमाशों ने रमेश सिंह यादव से तमंचे के बल पर गले की सोने की चेन, अंगूठी और हाथ का कड़ा उतरवाया और नगदी लूट ली।

फिलहाल रमेश यादव घटना के बारे में खुलकर नहीं बोल रहे हैं। साथ ही फार्म हाउस में मीडिया के प्रवेश को प्रबंधित कर रखा है। आसपास लोगों में करीब 50 लाख की लूट होने की चर्चा है। 

रमेश रात करीब 11 बजे लखनऊ से लौटकर अपने हाल में सोफे पर अकेले बैठे थे। लखनऊ से लौटने के बाद रमेश के फार्म हाउस के हाल में जाने के बाद उनके सुरक्षा गार्ड भी अपने घर चले गए थे।

इस दौरान मौका पाकर बदमाश हॉल का दरवाजा खुला देख घुस गए और रमेश के सामने तमंचा तानकर घटना को अंजाम दिया। इसके बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले।

यह भी पढ़ें- कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-2 पर जल्द शुरू होगा टेस्ट रन, सीएसए डिपो में पटरी बिछाने का काम पूरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।