Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में मिड-डे मील दूध वितरण में धांधली, बीएसए ने की कड़ी कार्रवाई, प्रधानाध्यापिका निलंबित

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 04:20 PM (IST)

    कानपुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) हरिओम सिंह ने मध्याह्न भोजन में दूध वितरण में अनियमितता पाए जाने पर एक प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. प्रधानाध्यापिका निलंबित, मिड-डे मील दूध वितरण में अनियमितता।

    2. बीएसए हरिओम सिंह ने की जांच, लापरवाही उजागर।

    3. अन्य प्रधानाध्यापकों पर भी प्रतिकूल प्रविष्टि व चेतावनी।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) के दूध वितरण में अनियमितताओं का मामला उजागर होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) हरिओम सिंह ने एक प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है। साथ ही दो प्रधानाध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि, एक की अस्थायी वेतन वृद्धि रोकने और एक को कठोर चेतावनी देने के आदेश जारी किए हैं।

    चौबेपुर ब्लाक के कई विद्यालयों में मध्याह्न भोजन में दूध नहीं दिया जा रहा था। यह मामला चर्चाओं में आया तो बीएसए हरिओम सिंह ने जांच कराई। प्रथमदृष्टया जांच में प्रधानाध्यापकों की लापरवाही पाई गई। बीएसए ने चौबेपुर स्थित रमेशपुर में संचालित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्वामी सोलंकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

    प्राथमिक विद्यालय, प्रतापपुर की प्रधानाध्यापिका नीतू गुप्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि, संविलियन विद्यालय मंधना द्वितीय, कल्याणपुर की प्रधानाध्यापिका कमरजहां को कठोर चेतावनी, प्राथमिक विद्यालय, घेमऊ शिवराजपुर की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रूपांजलि की एक अस्थायी वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस जारी किया है।

    बीएसए हरिओम सिंह ने बताया कि आगे भी औचक निरीक्षण करके मध्याह्न भोजन की जांच कराई जाएगी।

    खबरें और भी