विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर के बागी पार्षद का हाईवोल्टेज हंगामा, हाथ की नस काटने का किया प्रयास, लोग मोबाइल से बनाते रहे वीडियो

Published: Mon, 02 Nov 2026 05:53 PM (IST)

कानपुर में विकास कार्यों को लेकर नाराज भाजपा के बागी पार्षद पवन गुप्ता ने नगर निगम परिसर में अपनी हाथ ...और पढ़ें

HighLights

  1. भाजपा के बागी पार्षद पवन गुप्ता ने नस काटने का प्रयास किया।

  2. विकास कार्यों में देरी को लेकर पार्षद थे नाराज।

  3. नगर निगम परिसर में मुख्य अभियंता से हुई कहासुनी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। विकास कार्य न होने का आरोप लगाकर भाजपा के बागी पार्षद पवन गुप्ता ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय परिसर में नस काटने का प्रयास किया। परिसर में खड़े पार्षद ने निकल रहे मुख्य अभियंता प्रभारी आलोक श्रीवास्तव से कार्यों को लेकर बहस हो गई। इस बीच मुख्य अभियंता निकल गए। पार्षद अपने साथ लेकर आए उस्तरे से हाथ की नस काटने का प्रयास करने लगे। भाजपा के अन्य बागी पार्षद व कर्मचारियों ने उस्तरा छीन लिया।

वार्ड-34 अशोक नगर से भाजपा के बागी पार्षद पवन गुप्ता दोपहर तीन बजे नगर निगम मोतीझील पहुंचे। इस बीच कार्यालय से बाहर जा रहे मुख्य अभियंता को पकड़ लिया और आरोप लगाया कि अफसर फाइलें रोक रहे हैं। इस दौरान मुख्य अभियंता व पार्षद में कहासुनी शुरू हो गई।

जेब से पार्षद ने उस्तरा निकाला तो मुख्य अभियंता वहां से चले गए। पवन हाथ की नस काटने का प्रयास करने लगे तभी बागी पार्षद विकास जायसवाल व लक्ष्मी कोरी ने हाथ पकड़ उस्तरा छीन लिया। जानकारी मिलने पर स्वरूप नगर थाने की पुलिस भी पहुंच गई।


विकास कार्यों की फाइलें दबाई जा रही हैं। कुछ अधिकारी व कर्मचारी महापौर और उनके बेटे के इशारे पर काम कर रहे हैं। वह सोचकर आए थे कि कार्य नहीं होगे तो नस काट लेंगे। जनता को जवाब उनको देना पड़ रहा है।
-पवन गुप्ता, पार्षद


उनकी पार्षद से कोई बहस नहीं हुई है। फाइलों को रोका नहीं जा रहा है। सभी फाइलों को पास करके आगे बढ़ा दिया जाता है।
-आलोक श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता नगर निगम


विकास कार्य न करने को लेकर पार्षद ने नस नहीं काटी थी केवल ड्रामा किया था। फिलहाल समझाकर शांत करा दिया गया है।
- देवेन्द्र सिंह थाना प्रभारी स्वरूप नगर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।